केरल घोटाला: INA का दावा, मास्टरमाइंड फैसल फरीद ने दुबई से 230 KG सोने की तस्करी को अंजाम दिया
नई दिल्ली। केरल सोना घोटाला मामले में सोमवार को एक सनसनीखेज खुलासे में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि गोल्ड स्मगलिंग मास्टरमाइंड फैसल फरीद ने 20 से अधिक बार कूटनीतिक मार्ग के जरिए दुबई से 230 KG सोने की तस्करी को अंजाम दिया है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है और NIA ने इंटरपोल से फैसल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है केरल सोना घोटाले का मास्टरमाइंड फैसल फरीद ने राजनयिक रसूख का उपयोग करके तिरुवनंतपुरम में वाणिज्य दूतावास के अधिकारी को संयुक्त अरब अमीरात से भेजे गए सोने की तस्करी को अंजाम दिया, जिसे पिछले सप्ताह दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी फैसल फरीद ने तीन दौर की जांच के बाद यह खुलासा किया कि उसने केरल में 230 किलोग्राम सोने की तस्करी की है।

मास्टरमाइंड फैसल फरीद को दुबई में अल रशीदिया में अपने परिवार के साथ संयुक्त अरब अमीरात में उनके आवास से हिरासत में लिया था, जहां वह अपना कारोबार था। सोने की तस्करी का मुख्य आरोपी फैसल फरीद के जल्द से जल्द भारत को सौंप दिए जाने की उम्मीद है।

एनआईए ने शनिवार को इंटरपोल से फैसल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। जांच एजेंसी ने फरीद पर विभिन्न आरोप लगाए हैं, इनमें दस्तावेजों की जालसाजी, टेरर फंडिंग और तस्करी शामिल है। भारतीय दूतावास ने पहले ही यूएई सरकार को फैसल के पासपोर्ट को अवरुद्ध करने के बारे में सूचित कर दिया है।

उल्लेखनीय है यह मामला तब सामने आया जब तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क द्वारा राजनयिक सामान का भंडाफोड़ करते हुए तस्करी करके लाए गए 14.82 करोड़ रुपए के 30 KG सोना बरामद किया था। सोने की तस्करी में वाणिज्य दूतावास के दो पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश और पी.एस. सरित कुमार मामले में पहले और दूसरे आरोपी हैं।

मामले पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को पत्र लिखकर हाल के घटनाक्रमों में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप की मांग की है, जो केरल के मुख्यमंत्री के कार्यालय की भागीदारी को दर्शाते हैं।

चेन्निथला ने रविवार को कहा था कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर सोने की तस्करी के मामले में सवाल उठाने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी मांग की कि सीएम कार्यालय की जांच होनी चाहिए। पत्र में उन्होंने लिखा कि केरल में राजनयिक चैनल के माध्यम से कुल 180 किलोग्राम सोने की तस्करी की गई है और पहला आरोपी कह रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और उनके आईटी साथी केरल को सोने की तस्करी में बहुत मददगार थे।

एएनआई ने चेन्निथला के हवाले से कहा कि मुझे लगता है कि केरल के मुख्यमंत्री को इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके और उनके कार्यालय से पूछताछ की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह एक कंसल्टेंसी राज' है, जो केरल में चल रहा है। माकपा जो केरल में सत्ता में आने पर कंसल्टेंसी का विरोध करती थी, वह बिना किसी उचित निविदा या बोली के कंसल्टेंसी को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय इसके लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications