केरल: छात्रों को चेंबर में बंद करने वाली प्रिंसिपल पर गिरी गाज, शिक्षा मंत्री ने पद से किया बर्खास्त
केरल के शिक्षा मंत्री ने छात्रों को कमरे में बंद करने वाली प्रिंसिपल को पद से बर्खास्त कर दिया है। प्रिंसिपल एम राम्या ने पानी की शिकायत करने वाले छात्रों को चेंबर में बंद कर दिया था।

Kerala College Principal: केरल के कासरगोड जिले में एक सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को छात्रों को कमरे में बंद करने के आरोप के बाद पद से हटा दिया गया है। कॉलेज में पीने के पानी की समस्या को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद छात्रों को प्रिंसिपल ने चेंबर में बंद कर दिया था। ऐसे में प्राचार्य एम राम्या को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
कॉलेज प्रिंसिपल पर गिरी गाज
कासरगोड जिले के सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल पर गाज गिर गई है। घटना सोमवार, 20 फरवरी की है, जब छात्रों के गुट ने परिसर में पीने के पानी की गुणवत्ता के बारे में चिंता जताने हुए प्रदर्शन किया था। जिसके बाद प्रिंसिपल और छात्रों के बीच जमकर बवाल मचा। फिर प्रिंसिपल ने छात्र प्रतिनिधियों को कमरे में बंद कर दिया।
शिक्षा मंत्री ने आदेश किए जारी
अब इस घटना के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदू के निर्देश पर कॉलेज की महिला प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। राम्या को छात्रों द्वारा दायर शिकायत के आधार पर हटा दिया गया था, केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एन राम्या को कॉलेज प्रिंसिपल के पद से हटाने का आदेश दिया गया था। कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई है कि परिसर में पीने के पानी की समस्या को उठाने वाले छात्रों को प्रधान कक्ष में बंद कर दिया गया था।
छात्राओं ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रिंसिपल ने उनकी समस्या पर ध्यान देने से इनकार कर दिया था और उन्हें जाने के लिए कहा, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उन्होंने दोपहर के करीब उन्हें बाहर से बंद कर दिया और करीब दो घंटे के लिए चली गईं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समूह के तहत विरोध तेज होने के बाद महिला प्रिंसिपल के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग को उनके इस्तीफे की मांग भेजी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications