नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी चर्च का पादरी गिरफ्तार
नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी चर्च का फादर गिरफ्तार
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पादरी पर चिल्ड्रंस होम में 14 से 15 साल के लड़कों केा यौन शोषण करने का आरोप है।
वायनाड के कलपेट्टा के चर्च के पादरी की बीते कई दिन से पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी फादर साजी जोसफ कोट्टियार का रहने वाला है। साजी को केरल पुलिस ने मंगलौर से गिरफ्तार किया है। पादरी के खिलाफ पोस्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्स) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, पादरी ने इन बच्चों का शोषण बीते साल गर्मियों के मौसम में किया था। मामला तब सामने आया था, जब एक लड़के ने अपने माता-पिता से पादरी की इस हरकत के बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि कई दूसरे बच्चों के साथ भी यौन दुर्व्यहवार किया गया है।
पढ़ें- चलती ट्रेन में दरिंदगी, लड़की को बाथरूम में बंधक बना किया रेप