मुस्लिम समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी कर ने पर BJP नेता पिल्लई के खिलाफ FIR दर्ज

अपमानजनक टिप्पणी कर ने पर BJP नेता पिल्लई के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में बयानबाजी का दौर जारी है। राजनेता वोटर्स को साधने में जुटे हैं, लेकिन कई बार बयान देने के दौरान वो गलती कर बैठते हैं। केरल के भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 Kerala: Police registered a case against BJP State president P S Sreedharan Pillai on charges of giving a communal speech against Muslims in Attingal.

पुलिस ने भाजपा नेता पर कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया। भाजपा नेता पिल्लई पर इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगा। माकपा नेता वी सिवनकुट्टी की उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पिल्लई पर आईपीसी की धारा 153 एवं 153ए के तहत केस दर्ज किया।

शिकायत में कहा गया है कि पिल्लई ने अट्टींगल लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी शोभा सुरेंद्रन के पक्ष में 14 अप्रैल को आयोजित रैली में बालाकोट हवाई हमले का उल्लेख करते हुए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद उनके खि लाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में माकपा नेता वी सिवनकुट्टी ने पिल्लई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग से निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका दायर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+