केरल: बैक डोर नियुक्तियों का विरोध कर रहे छात्रों पर टूटा पुलिस का कहर, जमकर बरसाईं लाठियां
Kerala Police Lathi charge: केरल में विधानसभा नजदीक है और सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन पर विपक्ष लगातार बैक डोर नियुक्तियों का आरोप लगा रही है। वहीं आज राजधानी तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का कहर टूट पड़ा। पुलिस ने छात्रों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। केरल छात्र संघ के सदस्य राज्य सरकार के कथित बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में करने के लिए लाठियां फटकारी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है।

केरल में ऐसा पहली बार नहीं है। यहां लंबे समय से सरकार पर बैक डोर नियुक्तियों का आरोप लगता आया है। छात्र संगठन भी कई बार इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। जिस पर पुलिस बलपूर्वक उनकी आवाज दबाने का काम करती दिखाई दी है। केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार पर विपक्ष भी लगातार हमलावर है।
प्रदेश कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला तो यहां तक कह चुके है कि यदि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार केरल में बनी तो वह एक नया विधेयक लाया जाएगा, ताकि सरकार और अन्य निकायों के लिए पिछले दरवाजे से होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगाई जा सके। कांग्रेस का सरकार पर आरोप है कि ऐसा साल 2016 से चलाता आ रहा है, जिसमें तीन लाख से अधिक बैक डोर अप्वॉइंटमेंट किए गए हैं। हालांकि इस तरह के आरोपों को मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन शुरू से ही खारिज करते आए हैं। उनका कहना है कि वाम मोर्चा सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications