पत्नियों की अदला-बदली कर बनाते थे संबंध, सात गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- 1000 जोड़े इस गंदे खेल में शामिल
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी: केरल पुलिस ने पत्नियों और पार्टनर की अदला-बदली कर शारीरिक संबंध के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिला की इसको लेकर शिकायत के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस का कहना है कि उसको करीब 1000 जोड़े इस काम में शामिल होने का शक है, जिनकी जांच की जा रही है। राज्य के कोट्टायम जिले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

महिला की शिकायत से हुआ खुलासा
कोट्टायम के करुकाचल थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने उसको किसी और के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। पति के खिलाफ अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे किसी दूसरे पुरुष के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उसने बताया कि उसका पति इस तरह के एक ग्रुप का हिस्सा है और दूसरी महिलाओं के साथ भी ये हो रहा है।

पुलिस ने पाया- एक बड़ा ग्रुप कर रहा ये काम
पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार किया। महिला के पति और उसके दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पार्टनरों की अदला-बदली के इस पूरे नेटवर्क का पता चला। जिसके बाद अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे राज्य में फैला है रैकेट
पुलिस का कहना है कि काफी लोगों पर उसकी नजर है, बहुत जल्दी ही कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। पुलिस ने कहा है कि राज्य भर के लोग इस रैकेट का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में 1,000 से अधिक जोड़े हैं, जो सेक्स के लिए महिलाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया है कि एक से ज्यादा पुरुषों के एक ही समय में एक महिला के साथ या अप्राकृतिक तरीके संबंध बनाने के भी कुछ सबूत मिले हैं। वहीं कुछ लोगों ने पैसे के लिए भी अपनी पत्नियों को दूसरे लोगों के पास जाने को कहा।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications