केरल: RSS नेता श्रीनिवासन मर्डर केस में PFI के और सदस्य को NIA ने किया अरेस्ट, 1 लाख रु का था इस पर इनाम
PFI के एक और सदस्य को एनआईए की टीम ने अरेस्ट करने में काययाबी हासिल की है। ये एक लाख रुपये का इनामी फरार आरोपी था।

केरल के पलक्कड़ में RSS नेता श्रीनिवासन की जघन्य हत्या का वांछित आरोपी सहीर केवी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है। कट्टरपंथी समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का सदस्य लंबे समय से फरार चल रहा था। इस पर क एक लाख का इनाम था।
रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया ये वांछित अपराधी
16 अप्रैल, 2022 को केरल के पलक्कड़ में RSS नेता श्रीनिवासन की जघन्य हत्या में वांछित फरार अपराधी को पकड़ने के लिए एनआईए ट्रैकिंग टीम (एफटीटी) ने केरल के पलक्कड़ जिले में उसके रिलेटिव के घर पर नजर रखी हुई थी। रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार करने में बुधवार को कामयाबी हासिल की है।
आरएसएस नेता श्रीनिवास की टॉरगेट किलिंग को अंजाम दिया था
पलक्कड़ जिले का रहने वाला सहीर उस पीएफआई असॉल्ट एंड प्रोटेक्शन टीम का हिस्सा था जिसने आरएसएस नेता श्रीनिवास की टॉरगेट किलिंग को अंजाम दिया था। NIA द्वारा दी गई जानकारी देते हुए बताया कि पीएफआर्ठ के एक और सदस्य को अरेस्ट करने में मंगवार को अरेस्ट करने में हमारी टीम को कामयाबी मिली है। ये आरोपी के 16 अप्रैल 2022 को केरल के पलक्कड़ में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की जघन्य हत्या में वांछित था।
PFI नेताओं की कई साजिशों में शामिल था
एनआईए ने ये भी बताया कि PFI का पट्टांबी क्षेत्र का ये अध्यक्ष था, श्रीनिवासन को खत्म करने के लिए PFI नेताओं की कई साजिशों में शामिल था। एनआईए ने बताया कि अभी 11 फरार वांछितों को पकड़ना अभी बाकी है।
11 फरार आरोपियों को एनआईए ट्रेस कर रही
बता दें 17 मार्च 2023 को एनआईए ने आरएसएस नेता की हत्या केस में संगठन के रूप में पीएफआई समेत 59 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। एनआईएक की इस मामले में जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक आरोपी की पहचान अब्दुल नसीर के तौर पर हुई है। जिसकी 2 जनवरी 2023 को मौत हो गई थी। इस केस में 69 आरोपियों में से 11 फरार आरोपियों को एनआईए ट्रेस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications