केरल: 4 लोगों की हत्या के पीछे काला जादू और बदला, शक्तियां वापस पाना चाहता था हत्यारा
इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या के पीछे मकसद काला जादू है। पुलिस को इन चारों की लाश घर के पीछे एक गड्ढे में दबी मिली थी और घर के अंदर से एक हथौड़ा भी बरामद हुआ था। इस मामले की तह तक जाने के बाद जो कुछ भी सामने आया, वो बेहद चौंकाने वाला है। एसपी केबी वेनुगोपाल ने इस हत्या के पीछे की कहानी बताई जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा।
ये भी पढ़ें: इटलीः बोलोग्ना के नजदीक हाइवे पर भीषण धमाका, ब्रिज ढहने से एक की मौत

काले जादू के पीछे बदले की कहानी
लंबे समय से कृष्णन के साथ रहने वाले अनीष ने 4 लोगों की हत्या की और उसने इस जघन्य हत्याकांड में अपने दोस्त लिबीष की मदद भी ली। लिबीष को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अनीष की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि अनीष काला जादू में यकीन रखने वाले कांत कृष्णन का सहायक था। कांत कृष्णन को काले जादू में यकीन था और वो इसका प्रयोग भी करता था। अनीष को लगता था कि कृष्णन ने उसकी शक्तियां छीन ली है और उसका असर कम हो गया है।

अनीष को शक्तियां वापस चाहिए थीं
एसपी केबी वेनुगोपाल ने बताया कि अनीष कृष्णन के घर से सारे गहने लूटना चाहता था। अनीष को मालूम था कि कृष्णन काले जादू के लिए भारी पैसा वसूलता था। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने गहने लूट लिए। लेकिन उनकी कीमत का अंदाजा अनीष के पकड़े जाने के बाद लग पाएगा। अनीष ने एक किताब में पढ़ा था कि कृष्णन का मार देने से उसकी शक्तियां वापस आ जाएंगी।

4 लोगों की लाश दफना दी घर के पीछे
एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन कृष्णन अपने घर में सो रहा था, तब उसे बाहर लाने के लिए अनीष और उसके दोस्त एक बकरी को मारने लगे जिसकी आवाज सुन कृष्णन बाहर निकला और फिर इन्होंने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद इन दोनों ने पत्नी सुशीला को भी मार डाला। बेटी अर्शा बाहर आकर अनीश से लड़ने लगी, लेकिन उसे भी घर के किचन में इन दोनों ने मार दिया। दिमागी तौर पर कमजोर बेटे को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा और उसे भी मार दिया। फिर दोनों ने सभी के शरीर को को चाकू से गोद दिया। अगले दिन दोनों फिर घर आए और सभी लाशों को दफना दिया।
ये भी पढ़ें: केरल: घर के अंदर मिली परिवार के 4 सदस्यों की लाशें, एक के ऊपर एक की गई थीं दफन












Click it and Unblock the Notifications