गर्लफ्रेंड से संबंध बनाते हुए किया फेसबुक लाइव, हो गया उल्टा काम
गर्लफ्रेंड से संबंध बनाते हुए कर रहा था फेसबुक लाइव
नई दिल्ली। केरल के एक युवक ने उन लम्हों में फेसबुक लाइव किया, जब वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड तब आया, जब लड़की ने थाने पहुंच युवक पर रेप का केस कर दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
केरल पुलिस ने शु्क्रवार को 23 साल के लीनू को गिरफ्तार किया। लीनू के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेड ने शादी का वादा कर रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
सेक्स वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग
लीनू ने गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करते हुए हाल ही में फेसबुक लाइव किया था। इस वीडियो में दोनों अंतरंग दिख रहे थे। वीडियो व्हाट्सएप और दूसरी सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है।
दोनों ने मर्जी से किया अपना अंतरंग वीडियो लाइव
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने पर लग रहा है कि दोनों मर्जी से ये वीडियो लाइव कर रहे हैं, हालांकि लड़की ने उसको बिना बताए ये वीडियो बनाने की बात कही है। साथ ही शादी का वादा कर रेप का भी आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि लीनू पहले से ही शादीशुदा है और उसने उसके साथ धोखा किया है।