केरल के शख्स ने लॉकडाउन में बना डाला खुद का प्लेन, सिर्फ इतने रुपयों में तैयार हुए ये विमान

नई दिल्ली, 26 जुलाई: दुनिया की सैर करना किसे पसंद नहीं होता है? हर कोई चाहता है कि वह पूरी दुनिया में घूमे। लेकिन कभी अपने इस सपनें को पूरा करने के लिए खुद से कोई वाहन बनाया हो। जिससे आप पूरी दुनिया की सैर पर जा सकें। ये सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन केरल के एक शख्स ने ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है। लंदन में रहने वाले केरल के एक शख्स ने लॉकडाउन में खुद का 4 सीटर प्लेन बना डाला। अब वह इससे अपने परिवार के साथ यूरोप घूमने जाने वाला है।

लॉकडाउन में आया खुद का प्लेन बनाने का आइडिया

लॉकडाउन में आया खुद का प्लेन बनाने का आइडिया

लंदन में रह रहे केरल के मूल निवासी अशोक अलीसेरिल थामरक्षण ने अपने परिवार के साथ छुट्टी पर जाने के लिए चार सीटों वाला विमान बनाया है। वह विधायक एवी थमारक्षण के बेटे हैं और पलक्कड़ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक पूरा करने के बाद 2006 में अपनी मास्टर डिग्री के लिए यूके चले गए थे। खुद का प्लेन बनाने का विचार उन्हें कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान आया था। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगभग 1.4 करोड़ रुपये और लगभग 1500 घंटे खर्च किए।

लॉकडाउन में बचाए पैसों से तैयार किया ये प्लेन

लॉकडाउन में बचाए पैसों से तैयार किया ये प्लेन

द सन से बात करते हुए अशोक ने बताया कि, हमने पहले लॉकडाउन के दौरान पैसे बचाना शुरू किया था। हम हमेशा अपना खुद का विमान रखना चाहते हैं। पहले कुछ महीनों में हमने बहुत सारा पैसा बचा लिया था। इसके बाद हमने प्लेन को बनाने का काम शुरू किया। उनकी पत्नी अभिलाषा ने आगे विस्तार से बताया और कहा कि अशोक ने पिछले दो वर्षों में अविश्वसनीय रूप से काम किया है और अब उनका सपना आखिरकार पूरा हो गया है।

2018 में मिल गया था प्लेन चलाने का लाइसेंस

2018 में मिल गया था प्लेन चलाने का लाइसेंस

अशोक ने बताया कि, मैंने 2018 में प्लेन उड़ाने का लाइसेंस ले लिया था। जिसके बाद में यूरोप के दूसरे देशों का यात्रा के लिए 2 सीटर प्लेन किराए पर लेकर यात्रा करता था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के बढ़ने के बाद दो सीटों वाला विमान छोटा महसूस होने लगा। हम लोगों को चार सीटों वाले प्लेन की जरूरत महसूस होने लगी। जिसके बाद हमने खुद का प्लेन बनाने का फैसला किया।

ऐसे तैयार किया खुद का प्लेन

ऐसे तैयार किया खुद का प्लेन

फोर्ड कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर अशोक ने बताया कि, मैंने जोहान्सबर्ग स्थित कंपनी स्लिंग एयरक्राफ्ट के बारे में सुना था। जिसने 2018 में स्लिंग टीएसआई नामक एक नया विमान लॉन्च किया था। उनके कारखाने का दौरा करने के बाद अशोक ने अपना विमान बनाने के लिए एक किट ऑर्डर की। महामारी के चलते लगे लॉकडाउन ने उन्हें इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए काम समय मिल गया।

फैमिली के साथ यूरोप घूमने का है प्लान

फैमिली के साथ यूरोप घूमने का है प्लान

इस विमान को बनाने के लिए अशोक ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर दिया। विमान को पूरा करने के बाद अशोक ने इस साल फरवरी में अपनी पहली उड़ान भरी थी। अशोक ने कहा कि खुद से निर्मित विमानों से यात्रा करना अमेरिका और यूरोप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन भारत में इस तरह के विमान को उड़ाने की अनुमति नहींम है। अशोक इस समय केरल में छुट्टियां बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+