Kerala Local Body Polls: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस की हार के बाद शशि थरूर ने BJP को दी बधाई- 'आगे बढ़ते रहो!'
Kerala Local Body Polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में करिश्माई जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। तिरुवंतपुरम में 101 वार्डों में कुल 50 सीटें जीतकर बीजेपी ने वाम मोर्चे (LDF) के 45 साल के प्रभुत्व को खत्म कर दिया है। चुनाव में एलडीएफ को 29, यूडीएफ को 19 और निर्दलीयों को 2 सीटें मिलीं।
2026 के केरल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी को मिली इस शानदार जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ा दिया है। ये वो ही तिरुवनंतपुरम हैं जहां से शशि थरूर चार बार कांग्रेस पार्टी से सांसद चुने जाते रहे हैं। मजेदार बात ये है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम में भाजपा को मिली शानदार जीत पर बधाई दी है।

शशि थरूर ने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए लिखी ये पोस्ट...
शशि थरूर ने भाजपा को 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा, "मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करना चाहता हूं और नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। यह मजबूत प्रदर्शन राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव का प्रतीक है।"
शशि थरूर ने लिखा- आगे बढ़ते रहो!"
थरूर ने आगे कहा कि उन्होंने 45 वर्षों के "एलडीएफ के कुशासन से मुक्ति" के लिए प्रचार किया, पर मतदाताओं ने बदलाव की मांग करने वाली पार्टी को पुरस्कृत किया। उन्होंने "लोकतंत्र की खूबसूरती" बताते हुए जनता के फैसले का सम्मान और केरल के सुधार के लिए काम करते रहने की बात दोहराई। एक नेता ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह समग्र यूडीएफ या उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हो। उन्होंने केरल के सुधार, जनहित और सुशासन के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही, उन्होंने अंत में लिखा, आगे बढ़ते रहो!"
शशि थरूर के बदले रूख के क्या है मायने?
ध्यान रहे केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का राजनीतिक रुख और विरोधी तेवर लंबे समय से सुर्खियां में है। थरूर ने राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई लोकसभा सांसदों की बैठक छोड़ दी थी और सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई शीतकालीन सत्र रणनीति बैठक से भी वो नदारत रहे। वहीं तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव परिणाम पर भाजपा की जीत पर बधाई देना, कुछ बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।
शशि थरूर कर चुके हैं मोदी सरकार की तारीफ
याद रहे शशि थरूर पिछले कुछ अरसे से केंद्र सरकार द्वारा की गई अहम पहलों की तारीफ कर चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की प्रशंसा कर चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले प्रतिनिधिमंडलों में थरूर प्रमुख चेहरा थे।
शशि थरूर के रुख से कांग्रेस बेचैन!
थरूर के बदले रुख पर कांग्रेस बेचैन है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक कूटनीति की सराहना और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डिनर में उनकी मौजूदगी ने भी अटकलों को जन्म दिया था। पुतिन भोज में थरूर अकेले कांग्रेसी थे।












Click it and Unblock the Notifications