Kerala local body election: कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन, पार्टी के सांसद बोले, नेतृत्व की जरूरत

नई दिल्ली। केरल के निकाय चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कन्नूर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद के सुधाकरन ने कहा कि पार्टी के रैंक और फाइल को सक्रिय करने के लिए नेतृत्व की जरूरत होती है। मैं अगले हफ्ते पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने जा रहा हूं। हमे एक सक्रिय, प्रभावी और ऊर्जावान नेतृत्व की तलाश करनी होगी। मैं कोशिश करूंगा कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस बात को समझे कि कि पार्टी को ऊपर से नीचे तक फिर से बनाने की जरूरत है, अन्यथा हम एलडीए और उनके नेतृत्व का सामना नहीं कर पाएंगे।

congress

Recommended Video

    Kerala Local Body Election Results: CPM के नेतृत्व वाली LDF की शानदार जीत | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि केरल की 941 ग्राम पंचायत की सीटों में से 514 सीटों पर लेफ्ट ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 जिला पंचायत में से 10 में लेफ्ट ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 152 ब्लॉक पंचायत में से 108 सीटें भी सीपीएम के नेतृत्व वाली एलडीएफ के खाते में आई है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ ने 375 ग्राम पंचायत की सीट, 44 ब्लॉक पंचायत की सीट और 4 जिला पंचायत की सीट पर जीत दर्ज की है। एनडीए को जिला पंचायत की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। हालांकि भाजपा ने 23 ग्राम पंचायत की सीटों पर जीत दर्ज की है।

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद केजे एल्फोन्स ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने केरल में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व नगर पालिकाओं में कुल 1623 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 23 ग्राम पंचायत की सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। साथ ही 50 ग्राम पंचायत की सीटों पर हमारी संख्या अन्य दलों के समान ही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+