क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

LIVE: कर्नाटक में बाढ़ से 24 की मौत, 1024 गांव बुरी तरह प्रभावित

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बाढ़ से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। केरल में सबसे ज्यादा नुकसान है, कर्नाटक भी बुरी तरह से प्रभावित है। केरल में 42, कर्नाटक में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 27 लोगों की जान बाढ़ की वजह से गई है। बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। भारी बारिश के चलते बीते कई दिनों से कहर पा रही बाढ़ से आज भी किसी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। कई राज्य अलर्ट पर हैं।

floods

Newest First Oldest First
8:58 PM, 10 Aug

गुजरात: एनडीआरएफ की टीम ने मोरबी जिले के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल से 47 छात्रों और 6 शिक्षकों को बचाया
8:57 PM, 10 Aug

केरलः भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर्स बाढ़ प्रभावित मल्लपुरम में राहत एवं बचाव कार्य चलाया
6:56 PM, 10 Aug

कर्नाटक: शिवमोग्गा के एक गौशाला में घुसा बाढ़ का पानी, कोटे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने 200 गायों को किया रेस्क्यू
कर्नाटक: शिवमोग्गा के एक गौशाला में घुसा बाढ़ का पानी, कोटे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने 200 गायों को किया रेस्क्यू
5:10 PM, 10 Aug

केरल: वायनाड में भारी बारिश के बाद मकान और सड़क पूरी तरह से हुए जलमग्न
5:09 PM, 10 Aug

दक्षिणा कन्नड़ प्रशासन ने आज कर्नाटक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बी जनार्दन पूजारी को बाढ़ प्रभावित बंतवाल में उनके घर से रेस्क्यू किया है।
5:07 PM, 10 Aug

शिवमोग्गा: कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है।
5:04 PM, 10 Aug

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी: शरणार्थियों को एक नए जीवन की आवश्यकता है। सरकार को इस संबंध में सभी संभव उपाय करने चाहिए। पिछले साल हमारी सरकार के दौरान कोडागु में जिस तरह से एक्शन लिया गया था थी, उसी तरह से इस बार भी एक्शन लिया जाना चाहिए।
5:02 PM, 10 Aug

गुजरात: मोरबी में उमिया सर्कल, कांडला बाईपास के पास घर की एक दिवार गिरने की वजह से आठ लोगों की मौत।
3:57 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति बदतर है। हासुर गांव पूरी तरह से डूबा हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें लोगों को निकालने में जुटी हैं।
3:55 PM, 10 Aug

मौसम विभाग ने रविवार के लिए केरल के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट और छह जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
3:54 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हासुर और नरुसिनवाडी में बाढ़ का आलम ये है कि सड़क पर खड़े ट्रक का सिर्फ ऊपर का हिस्सा दिख रहा है।
3:53 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र के कोल्हापुर और कर्नाटक के उत्तर कन्नड में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालते जवान।
3:00 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि कोल्हापुर में बाढ़ से काफी नुकसान है। सांगली में अभी 95 बोट बचाव के काम में लगी हैं। इंडियन नेवी की टीमें भी आज शाम तक पहुंचेगीं।
2:56 PM, 10 Aug

वडोदरा में विश्वमित्री नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। आसपास के इलाकों में भी नदीं का पानी घुस गया है।
2:55 PM, 10 Aug

गुजरात के राजकोट में लगातार भारी बारिश के बाद जदह-जगह पानी भरा है। सड़के टूट गई हैं।
2:54 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर और सांगली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।
2:53 PM, 10 Aug

गुजरात के कच्छ में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। घरों में पानी घुस गया है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं.
1:25 PM, 10 Aug

कर्नाटक: तुंगा नदी का पानी रिहाइशी इलाकों में आने के बाद शिवमोगा जिले के कई हिस्सों को प्रशासन खाली करा रहा है।
1:24 PM, 10 Aug

महाराष्ट्र के सांगली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में खाद्य सामग्री पहुंचाती एनडीआरएफ की टीम।
1:21 PM, 10 Aug

कर्नाटक सीएम येदुरप्पा ने बताया है कि राज्य में 24 लोगों की जान बाढ़ की वजह से गई है।1024 गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।
12:46 PM, 10 Aug

मंगलुरू: नेटरावाथी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आसपास के इलाकों में घरों के भीतर पानी पहुंच गया है।
12:45 PM, 10 Aug

राहुल गांधी कल बाढ़ से प्रभावित अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। केरल के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
10:37 AM, 10 Aug

राहुल गांधी भी बाढ़ का जायजा लेने वायनाड जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए इजाजत मांगी है। हालांकि मुश्किल हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशसन ने उन्हें वायनाड ना आने को कहा है। राहुल ने पीएम से भी वायनाड के लिए मदद मांगी है।
10:36 AM, 10 Aug

वायनाड में बारिश के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास कर रही हैं।
10:35 AM, 10 Aug

वायनाड में एक नवजात को बचाकर लाता आर्मी जवान. वायनाड में बाढ़ से हालात बदतर हैं।
10:34 AM, 10 Aug

महाराष्ट्र: सांगली में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ लगातार काम कर रही है।
8:59 AM, 10 Aug

केरल में बाढ़ के चलते हालात बदतर हो गए हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ से अब तक 42 लोगों की जान चली गई है।मल्लापुरम में अबतक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है।
8:57 AM, 10 Aug

कोल्हापुर के शिरोली गांव में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए नेवी की 14 टीमें बचाव के काम में लगी हैं। सुबह छह बजे ही टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है।
8:56 AM, 10 Aug

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी शनिवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगी।
8:55 AM, 10 Aug

गुजरात के नाडियाड में भारी बारिश के चलते एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है।
READ MORE

Comments
English summary
kerala karnataka gujarat maharashtra rain flood live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X