जेडीयू सांसद वीरेंद्र कुमार ने राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, नीतीश के एनडीए में जाने से नाराज थे
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के सांसद वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह एनडीए में जाने के फैसले को लेकर नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे। इस्तीफे के बारे में पत्रकारों को खुद जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू को त्यागपत्र सौंप दिया है।

उन्होंने पत्रकारों के सामने इस बात को भी स्वीकार किया कि महागठबंधन तोड़ने का नीतीश का फैसला उन्हें पसंद नहीं था, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
नीतीश कुमार के एनडीए से हाथ मिलाने के फैसले के चलते शरद यादव पहले ही बगावत कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी के कई और नेता बगावत कर सकते हैं। शरद यादव और जेडीयू के सांसद अली अनवर अंसारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए वैंकेया नायडू पहले ही संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित कर चुके हैं।
जेडीयू में इस समय नीतीश कुमार को पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर झेलने पड़ रहे हैं। देखना होगा कि विरोध में उठ रहे इन स्वरों को कब तक पूरी तरह से दबा पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications