Kerala: सरकारी मेडिकल कॉलेज में हिजाब पर विवाद, ऑपरेशन थिएटर में स्टूडेंट्स ने की ये खास ड्रेस पहनने की मांग
Kerala Hijab Controversy: तिरुवनन्तपुरम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में 7 छात्राओं ने प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने हिजाब जैसा ड्रेस पहनने की इजाजत मांगी है।
हिजाब यानी आड़, ओट या परदा। इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के तहत मुस्लिम महिलाओं को हर समय अपना सिर ढकना पड़ता है। हिजाब पहनने को लेकर कई बार विवाद खड़ा हो चुका है। इसी कड़ी में केरल के तिरुवनन्तपुरम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस बार मामला सामने आया है। यहां की 7 स्टूडेंट्स ने ऑपरेशन थिएटर में हिजाब पहनने की परमिशन नहीं मिलने पर प्रिंसिपल को लेटर लिखा है।
लेटर में स्टूडेंट्स ने लिखा कि उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं के तहत हर समय अपना सिर ढंकना पड़ता है। ऑपरेशन थिएटर के अंदर हिजाब पहनना संभव नहीं है। उन्हें इसके बदले लॉन्ग स्लीव जैकेट और सर्जिकल हुड पहनने की अनुमति दी जाए। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल ने लेटर के जवाब में कहा है कि वह इस मामले पर चर्चा के लिए सर्जनों और संक्रमण नियंत्रण टीम की एक बैठक बुलाएंगे, उन्होंने कहा कि टीम छात्रों द्वारा किए गए अनुरोध पर निर्णय लेगी। कमेटी से चर्चा के बाद होगा फैसला...

प्रिंसिपल डॉ. लिनेट जे मॉरिस का कहना है कि 26 जून को स्टूडेंट्स का लेटर मिला है। स्टूडेंट्स की मांग को देखते हुए अब इस मसले पर पहले चर्चा होगी। जिसके लिए सर्जनों और इंफेक्शन कंट्रोल टीम की एक कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद ही कहा जा सकता है कि मांग पूरी कर पाना संभव है या नहीं।
हालांकि, छात्राओं को समझा दिया गया है कि स्क्रब जैकेट के साथ ओटी में जाना सुविधाजनक नहीं होगा। क्योंकि उन्हें हर बार ओटी में जाते वक्त हाथों को इंफेक्शन फ्री करना होता है। इसके लिए उन्हें कोहनी तक हाथ साफ करने होते है। स्क्रब जैकेट के साथ जो हर बार संभव नहीं होगा।
हिजाब एक अनसुलझा विवाद
आपको बता दें कि हिजाब को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर विवाद कई बार सामने आ चुका है। हिजाब पर बैन के मामले में जजों के मतभेद भी सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच में एक राय नहीं बन सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications