उत्तर भारत में झुलसाती गर्मी के बीच केरल में मानसून से पहले ही झमाझम बारिश, IMD ने दिया ये अलर्ट

उत्तर भारत में झुलसाती गर्मी के बीच केरल में मानसून से पहले ही झमाझम बारिश, IMD ने दिया ये अलर्ट

तिरुवनन्तपुरम, 09 अप्रैल: केरल में प्री-मानसून की गतिविधियों पहले से ही देखने को मिल रही है। मार्च के महीने के दौरान केरल में 45 प्रतिशत बारिश देखी गई थी। 01 मार्च से 06 अप्रैल तक राज्य में 32 प्रतिशत बारिश हुई थी। केरल वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बारिश वाला राज्य बन गया है। केरल राज्य में पिछले काफी समय से बारिश हो रही है। केरल में आने वाले दिनों में भी बारिश हो गई है।

केरल में बीते 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई

केरल में बीते 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई

दरअसल पिछले 24 घंटों के दौरान केरल के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके अलावा, केरल वर्तमान में भारत के एकमात्र राज्यों में से एक है जहां कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ-साथ प्री-मानसून वर्षा की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

केरल के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

केरल के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के बाद शुक्रवार (08 अप्रैल) को केरल के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है कि राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आने वाले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावन है।

आज भी हो सकती है बारिश

आज भी हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है क्योंकि इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस बीच आईएमडी ने यह चेतावनी वापस ले ली है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।

केरल में हुई 48 फीसदी बारिश

केरल में हुई 48 फीसदी बारिश

01 अप्रैल से गुरुवार तक राज्य में 48 फीसदी अधिक बारिश हुई। अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। पठानमथिट्टा में अब तक 20 सेंटीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 99 फीसदी ज्यादा है। पठानमथिट्टा में भी गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश हुई।

पठानमथिट्टा के अयिरूर के पास कुरुदामनिल में सबसे अधिक 90 मिमी (9 सेमी) वर्षा दर्ज की गई थी। एर्नाकुलम दक्षिण में 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कोट्टायम और मुन्नार में प्रत्येक में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई। कासरगोड और तिरुवनंतपुरम जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+