केरल में एक साल तक नहीं होगा कोई सरकारी उत्सव, इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल ऑफ केरला भी रद्द

बाढ़ प्रभावित केरल में एक साल तक नहीं होगा कोई सरकारी उत्सवकेरल में अगले एक साल तक नहीं होगा कोई सरकारी उत्सव

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार अगले एक साल तक राज्य में किसी भी उत्सव का आयोजन नहीं करेगी। पहले से निर्धारित आयोजनों को भी सरकार ने रद्द कर दिया है। राज्‍य में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल ऑफ केरल, यूथ फेस्टिवल, टूरिज्म से जुड़े आयोजन और दूसरे सरकारी आयोजनों को रद्द करने का ऐलान केरल सरकार ने किया है। बीते माह राज्य में आई भयंकर बाढ़ और इससे हुए नुकसान को देखते हुए ये फैसला किया है।

Kerala Government cancel all official celebrations for one year

सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी पैसा इन कार्यकर्मों पर खर्च होना था उसे बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में लगाया जाएगा। इससे पहले केरल के अनाचल में स्थित श्री अयप्पा मंदिर में इस साल ओणम का त्योहार भी नहीं मनाया गया। बाढ़ से आई तबाही के चलते इस साल कोई उत्सव नहीं मना और न ही मंदिर को सजाया गया।

अगस्त माह मे आई भयंकर बाढ़ के बाद राज्य से पानी तो अब उतनर रहा है लेकिन पानी उतरने के बाद कई बीमारियां फैलने का खतरा सूबे में है। वहीं बाढ़ में टूट गए मकानों कीं मरम्मत, तबाह हुई फसलों की फिर से बुवाई, सड़कों की मरम्मत और दूसरे क्षेत्रों में जनजीवन को पटरी पर लाने की चुनौती इस समय केरल के लोगों और केरल की सरकार के सामने है।

केरल में आई भयानक बाढ़ से आठ अगस्त से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी काफी लोग लापता हैं। इस साल की बाढ़ को सदी का सबसे भयानक बाढ़ बताया जा रहा है। बाढ़ की वजह से लगभग 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का पानी उतरना शुरू हुआ है, जिसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+