केरल गोल्ड स्मगलिंग केस: सीएम विजयन बोले- जांच एजेंसिया अफसरों को निशाना बना रहीं

नई दिल्ली। केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने कहा है कि जांच एजेंसिया गलत तरह से अफसरों को निशाना बना रही हैं। सोमवार को विजयन ने कहा, एक जांच एजेंसी को छोड़कर बाकी सभी केंद्रीय एजेंसियां ​​केरल में हैं। ये जांच एजेंसियां ​​अब जांच की बजाय राज्य में विकास के कामों में लगे अफसरों को को निशाना बना रही हैं।

kerala gold smuggling case Kerala CM Pinarayi Vijayan says These probe agencies targeting bureaucrats

केरल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर ने कोच्चि के प्रमुख सत्र न्यायालय में हलफनामा देकर कहा है कि ईडी उनके ऊपर कुछ राजनीतिक लोगों का नाम लेने के लिए दबाव डाल रही थी। जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था और इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें एक अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया। शिवशंकर के इस हल्फनामे के बाद ही केरल सीएम का बयान आया है। एम शिवशंकर इस समय एर्नाकुलम जेल में बंद हैं।

इस साल जुलाई में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 15 करोड़ कीमत का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। सोना शौचालयों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भरे बैग में रखा हुआ था। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई। ये मामला संयुक्त अरब अमीरात के तिरुवनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम का इस्तेमाल कर राजनयिक सामान के जरिए सोने की तस्करी की कोशिश से जुड़ा है। केरल के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम शिवशंकर का नाम इसमें आने के बाद ये मामला लगातार सुर्खियों में है।

एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय समेत केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अलग अलग जांच कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+