Kerala gold smuggling case:3 मुख्य आरोपियों से ED ने जब्त किए 1.85 करोड़ रुपये
नई दिल्ली- Kerala gold smuggling case:केरल के सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने तीन मुख्य आरोपियों के खातों में जमा 1.85 करोड़ रुपये की रकम जब्त कर ली है। इतनी बड़ी रकम की जब्ती तीन प्रमुख आरोपियों स्वपना सुरेश (Swapna Suresh), सारिथ पीएस (Sarith PS)और संदीप नायर (Sandeep Nair)के खातों से प्रीवेंशन ऑफ मन लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत की गई है। इस बीच एडिश्नल चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध-Economic Offences)ने स्वपना सुरेश और सारिथ पीएस को 28 दिसंबर तक कस्टम की हिरासत में भेज दिया है। वहीं ईडी ने पूर्व प्रधान सचिव की संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूर्व प्रधान सचिव की संपत्तियां जब्त होंगी
केरल सोना तस्करी (Kerala gold smuggling case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तीन आरोपियों के खातों में जमा रकम जब्त करने के साथ ही केरल में सीएमओ के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी (former principal secretary of the Kerala CMO) एम शिवशंकर (M Sivasankar)की सभी संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शिवशंकर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ मन लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत चार्जशीट भी दायर करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में सोना तस्करी मामले में शिवशंकर का नाम एक मास्टरमाइंड के तौर पर दिया गया है। यह चार्जशीट उनकी गिरफ्तारी के 56 दिन बाद दायर हो रही है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे जुड़ी संपत्तियों की जब्ती का भी आदेश दे दिया है।

सोना तस्करी के खुलासे से सवालों में केरल सरकार
गौरतलब है कि केरल सोना तस्करी (Kerala gold smuggling case) मामले का खुलासा तब हुआ था जब पिछले 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)में कस्टम विभाग ने एक राजनयिक कार्गो के जरिए तस्करी कर लाए गए 30 किलो सोना पकड़ा था, जिसकी कीमत उस वक्त 14.82 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस खुलासे के बाद से खुद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। हालांकि, वहां की सत्ताधारी पार्टी आरोप लगाती रही है कि इस केस में केंद्रीय जांच एजेंसियां कुछ ज्यादा ही तेजी दिखा रही हैं। पिछले गुरुवार को खुद सीएम विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को खत लिखकर इसकी शिकायत की थी और उनसे इस मामले में तुरंत दखल देने की गुजारिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications