Kerala Floods: 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बाढ़ जैसे हालात
Kerala Floods News update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) केरल में भारी बारिश को को लेकर 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। येलो अलर्ट का मतलब है 6 से 11 सेमी के बीच भारी बारिश।
भारी बारिश की वजह से केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बाढ़ जैसे हालात हैं। आज 15 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम जिले में भारी बारिश हुई, जिससे बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया है। कुछ हिस्सों में गंभीर जलजमाव देखा गया है।

भारी बारिश की वजह जिले के बड़े हिस्से में लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने बिजली के झटके के किसी भी जोखिम से बचने के लिए मुख्य फीडर लाइनों को बंद कर दिया।
शहर की सड़कों और कॉलोनियां में पानी इतना भर गया है कि जालमाल को नुकसान हो रहा है। अग्निशमन और बचाव विभाग के कार्यकर्ता लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में मदद कर रहे हैं।
भारी बारिश को देखते हुए, तिरुवनंतपुरम शहर के बाहरी इलाके में पेप्पारा बांध के शटर 80 सेमी तक बढ़ा दिए गए। जिलाधिकारी ने निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण 18 अक्टूबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने उच्च ज्वार की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से केरल तट पर तेज लहरें देखी जा सकती हैं। सरकार ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। सरकार ने राज्य के पहाड़ी जिलों, मुख्य रूप से इडुक्की में भूस्खलन और बाढ़ के खिलाफ सतर्कता बरतने को भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications