Kerala floods LIVE: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं: मौसम विभाग

त्रिवेंद्रम। इस वक्त केरल प्रकृति की मार का शिकार है, यहां बाढ़, बारिश और भूस्खलन से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ से अब तक 357 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं और अकेले शनिवार को ही 33 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल अब हालात यहां धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को बारिश में कमी के बाद अब सरकार ने सूबे के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है। 9 अगस्त के बाद यह पहला मौका है, जब रेड अलर्ट हटाया गया है।

Kerala floods LIVE: बारिश से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 357 पहुंचा

पढ़ें लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Aug 19, 2018, 9:47 PM IST

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कानपुर में लोगों ने किया हवन।
Aug 19, 2018, 8:27 PM IST

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन स्वेच्छा से दान करने के लिए यूपी पुलिस से अपील की। उन्होंने कहा, "300 से अधिक लोगों ने केरल बाढ़ में अपनी जान गंवा दी है। यह एक राष्ट्रीय आपदा है और हमें सभी को यह सोचने की जरूरत है कि हम कैसे केरल के लोगों की मदद कर सकते हैं।"
Aug 19, 2018, 6:32 PM IST

मुंबई में आईएनएस मैसूर पर रिलीफ मटैरियल बाढ़ पीड़ितों के लिए भरा जा चुका है।
Aug 19, 2018, 5:18 PM IST

केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं, धीरे-धीरे कम होगी बारिशः मौसम विभाग
Aug 19, 2018, 3:51 PM IST

ऑरेंज अलर्ट के तहत क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना रहती है जबकि येलो अलर्ट में कुछ हिस्से में बारिश का अनुमान होता है।
Aug 19, 2018, 3:50 PM IST

राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
Aug 19, 2018, 2:20 PM IST

कोच्चिः केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाती भारतीय वायु सेना।
Aug 19, 2018, 2:20 PM IST

त्रिशूर: एनडीआरएफ की टीम ने चेरपू पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित अलप्पड़ गांव से एक गर्भवती महिला को बचाया।
Aug 19, 2018, 1:35 PM IST

नेल्लीयमपैथी हिल स्टेशन में कई बार लैंड स्लाइड होने के बाद क्षतिग्रस्त हुए सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी।
Aug 19, 2018, 1:11 PM IST

राष्ट्रपति ने राज्य और केंद्रीय स्तर पर एनडीआरएफ और सार्वजनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया और प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की।
Aug 19, 2018, 1:11 PM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संतोष व्यक्त किया कि केरल में बचाव और राहत कार्यों में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं।
Aug 19, 2018, 1:10 PM IST

राष्ट्रपति ने केरल के लोगों को भरोसा दिलाया कि इन परिस्थितयों में पूरा देश उनके साथ है।
Aug 19, 2018, 1:10 PM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की और बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ की।
Aug 19, 2018, 12:23 PM IST

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल देगा 10 करोड़ रुपये।
Aug 19, 2018, 12:14 PM IST

केरलः इडुक्की जिले के वंदिपेरियार में जानवरों के एक अस्पताल को राहत शिविर में बदला गया। इस शिविर में 35 लोग रह रहे हैं।
Aug 19, 2018, 11:10 AM IST

पहली बस सेवा बेंगलुरु से त्रिवेंद्रम को 4 बजे शुरू की जाएगी।
Aug 19, 2018, 11:10 AM IST

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने अपनी सभी सेवाओं को केरल के एर्नाकुलम, कोट्टायम, त्रिशूर, पालघाट, कोझिकोड, कन्नूर और त्रिवेंद्रम के लिए बहाल कर दिया है।
Aug 19, 2018, 11:10 AM IST

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने अपनी सभी सेवाओं को केरल के एर्नाकुलम, कोट्टायम, त्रिशूर, पालघाट, कोझिकोड, कन्नूर और त्रिवेंद्रम के लिए बहाल कर दिया है।
Aug 19, 2018, 11:09 AM IST

केरलः आरएएफ की टीम ने पलक्कड़ जिले के नेम्मारा इलाके से लैंडस्लाइड के बाद एक शव बरामद किया।
Aug 19, 2018, 11:04 AM IST

केरलः सभी जिलों से रेड अलर्ट हटाया गया। 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। वहीं, दो जिलों के लिए येलो अलर्ट। बचाव और राहत कार्य पूरे राज्य में जारी
Aug 19, 2018, 10:49 AM IST

मेरा दिल केरल के लोगों के लिए परेशान है। मेरी पत्नी और मैंने केरल में जरूरतों की मदद करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर मदद करने का फैसला किया है। यदि आप भी मदद कर सकते हैं, तो मैं कहूंगा कि आप योगदान दें-अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
Aug 19, 2018, 10:47 AM IST

आंध्र प्रदेश का आईएएस ऑफिसर्स असोसिएशन अपने सदस्यों की एक दिन की सैलरी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेगा।
Aug 19, 2018, 9:24 AM IST

स्वयंसेवकों की एक टीम 'अंबोदु कोची' ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री इकट्ठा करने को कलेक्शन सेंटर स्थापित किए हैं। टीम ने पीड़ितों की मदद करने के लिए कॉल सेंटर भी शुरू किया है।
Aug 19, 2018, 8:35 AM IST

बारिश में कमी के बाद अब सरकार ने सूबे के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है।
Aug 19, 2018, 7:53 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी एक महीने की सैलरी देकर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे।
Aug 19, 2018, 7:53 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
Aug 19, 2018, 7:53 AM IST

कांग्रेस की ओर से एक स्पेशल रिलीफ कमेटी और जरूरी चीजें भी केरल भेजी जाएंगी।
Aug 19, 2018, 7:53 AM IST

कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी ने अपने एक महीने का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने की घोषणा की है।
Aug 19, 2018, 7:44 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।
Aug 19, 2018, 7:44 AM IST

मौसम विभाग ने केरल के आठ जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है, हालांकि एर्नाकुलम, इडुक्की और पथानामथिट्टा जिले में रेड अलर्ट लगातार जारी है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+