Kerala:नेवी के अधिकारियों एयरलिफ्ट करके बचाया, दिया मासूम बच्चे को जन्म
कोची। केरल में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ की त्रासदी ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। चारो तरफ पानी का सैलाब होने के बाद भी भारतीय जलसेना पूरी ताकत के साथ लोगों को बचाने में जुटी है। हर रोज जवान अपनी जान की बाजी लगाकर बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहे हैं। केरल के कोची में भी कुछ इसी तरह जवानों ने जान पर खेलकर गर्भवती महिला को बचाया था। खास बात यह है कि इस महिला ने एक मासूम को जन्म दिया है, जिसने ना सिर्फ मां के चेहरे पर बल्कि उन जवानों के भी चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है, जिन्होंने उसे बचाया था।
कोची में बाढ़ में फंसी सजीता जबील को नेवी के अधिकारियों ने एयरलिफ्ट करके बचाया था, जिसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला और उसके बच्चे से मिलने के लिए कमांडर विजय वर्मा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर मां और बच्चे को सकुशल देखकर वह काफी खुश थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने का काम काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन जिस तरह से आखिर में बच्चे को जन्म के बाद देखा वह काफी खुशी भरा पल है, इसकी तुलना नहीं की जा सकती है।
आपको बता दें कि बाढ़ और लगातार बारिश ने केरल में कोहराम मचा दिया था जिसके कारण अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लाख से अधिक राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। केरल में तबाही को देखते हुए केंद्र और राज्यों की मदद के अलावा अन्य देश भी सहायता के लिए आगे आए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी केरल में त्रासदी को देखते हुए आर्थिक सहायता की पेशकश की है। केरल के सीएम विजयन ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात ने राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए 700 करोड़ की आर्थिक मदद की पेशकश की है।
Kochi: Navy officials meet Sajita Jabeel,the pregnant lady who was airlifted in Aluva&later gave birth to baby.Commander Vijay Verma says,"It was a challenging rescue. The end-result,a baby being born,it's a joy like nothing else. A sense of personal satisfaction."#KeralaFloods pic.twitter.com/2PH3A9E7fh
— ANI (@ANI) August 21, 2018
इसे भी पढ़ें- Kerala:कुछ इस तरह से जान पर खेलकर कैप्टन राजकुमार ने बृचाई 26 लोगों की जान