Kerala Floods: बारिश और बाढ़ से बेहाल केरल को आपकी मदद की जरूरत

हम अपने पाठकों से केरल में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के कल्याण में योगदान देने का अनुरोध करते हैं।

Recommended Video

    Kerala Flood से बिगड़े राज्य के हालात, बढ़ी मरने वालों की संख्या | वनइंडिया हिंदी
    Kerala

    प्रिय पाठकों,

    हम सभी जानते हैं कि 'भगवान के देश' केरल में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। बाढ़ से संपत्ति और मानव जीवन को नुकसान पहुंचने के कारण केरल संकट में है।

    राज्य में लगातार हो रही बारिश अब तक 46 लोगों की जान ले चुकी है। केरल सरकार ने एर्नाकुलम जिले में 17, 974 लोगों को 117 राहत शिविरों में भेजा है।

    इस मुश्किल समय में केरल में हमारे भाइयों और बहनों को हमारी मदद की जरूरत है। ये अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे राज्य को मदद के लिए सहायता का हाथ आगे बढ़ाने का समय है।

    केरल में बाढ़ से करीब 20,000 घर और कम से कम 10,000 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सार्वजनिक संपत्ति को हुआ नुकसान करीब 8,351 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में लोगों के जीवन के पुनर्निर्माण के लिए सभी से मदद मांगी है।

    हम अपने पाठकों से जरूरतमंद लोगों के कल्याण में योगदान देने का अनुरोध करते हैं।

    मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की राहत निधि की जानकारी नीचे दी गई हैं:

    दान प्राप्तकर्ता: CMDRF
    अकाउंट नंबर : 67319948232
    बैंक: भारतीय स्टेट बैंक
    ब्रांच: सिटी ब्रांच, तिरुवनंतपुरम
    आईएफएससी कोड: SBIN0070028
    स्विफ्ट कोड: SBININBBT08
    keralacmrdf@sbi - UPI

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+