Kerala floods: मुख्यमंत्री विजयन की अपील, दुनियाभर में रह रहे मलयाली लोग करें केरल की मदद
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के पुननिर्माण के लिए दुनिया भर में रह रहे मलयाली समुदाय के लोगों से मदद की अपील की है। मुख्यमंत्री पिनराई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मलयाली लोंगों से एक दिन की सैलरी दान देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि है जो व्यक्ति एक महीने की सैलरी दान नहीं दे सकते हैं वो किस्तों में या फिर एक दिन की सैलरी दान कर सकते हैं। या फिर एक महीने की सैलरी को 10 महीने की किस्तों में भी दान कर सकते हैं
सीएम ने नॉ मलयाली लोगों से कहा कि उन्हें उन लोगों का सपोर्ट करना चाहिए जो उनके साथ हैं। बता दें कि केरल में बारिश और बाढ़ से आई तबाही के बाद केंद्र सरकार ने 600 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता राशि दी है। इसके साथ-साथ अलग-अलग राज्यों ने केरल में आए कुदरत के कहर से उबरने के लिए मदद का ऐलान किए हैं और सहायता राशि दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की वजह से केरल में लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।
400
से
अधिक
मौतें
केरल
में
बारिश
और
बाढ़
की
वजह
से
अब
तक
400
से
अधिक
लोगों
की
मौत
हो
चुकी
हैं।
जबकि
30
से
अधिक
लोग
अभी
लापता
बताए
जा
रहे
हैं।
बाढ़
से
बचने
के
लिए
राज्य
के
8
लाख
से
अधिक
लोग
अभी
तक
2787
राहत
शिविरों
में
शरण
लिए
हुए
हैं।
अनुमान
के
मुताबिक
केरल
में
बाढ़
की
वजह
से
7
हजार
मकानों
को
नुकसान
पहुंचा।
हालांकि
बारिश
बंद
होने
और
पानी
उतरने
के
बाद
बाढ़
प्रभावित
इलाकों
में
स्थिति
धीरे-धीरे
सामान्य
हो
रही
है।
यह भी पढ़ें- किसानों के लिए रमन सिंह सरकार का बड़ा फैसला, धान और मक्का का समर्थन मूल्य किया तय