क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केरल की मदद को बढ़े हाथ, एक महीने की सैलरी दान करेंगे AAP के विधायक, मंत्री और सांसद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और सांसद अपनी एक महीने की सैलरी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे।

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

नई दिल्ली। केरल में भारी बारिश और बाढ़ ने कोहराम मचाया हुआ है। पिछले 100 सालों में केरल में आई ये सबसे भयानक बाढ़ है। केरल की इस जलप्रलय में अभी तक 324 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों के घर, खेत-खलिहान और खून-पसीने की कमाई पानी में डूब चुके हैं। हर तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और 500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया। वहीं, संकट की इस घड़ी में कई राज्यों ने भी केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

केरल की मदद को बढ़े हाथ

केरल की मदद को बढ़े हाथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और सांसद अपनी एक महीने की सैलरी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को ही अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करेगी।

ये भी पढ़ें- साढ़े 4 साल के कार्यकाल में पहली बार अपने ऑफिस नहीं गए पीएम मोदी, जानिए क्यों?ये भी पढ़ें- साढ़े 4 साल के कार्यकाल में पहली बार अपने ऑफिस नहीं गए पीएम मोदी, जानिए क्यों?

किस राज्य ने की कितनी मदद

किस राज्य ने की कितनी मदद

आपको बता दें कि केरल में बाढ़ से हुई तबाही के बाद कई राज्य मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें पंजाब सरकार ने 10 करोड़, दिल्ली सरकार ने 10 करोड़, ओडिशा सरकार ने 5 करोड़, बिहार सरकार ने 10 करोड़, हरियाणा सरकार ने 10 करोड़, झारखंड सरकार ने 5 करोड़, महाराष्ट्र सरकार ने 20 करोड़, गुजरात सरकार ने 10 करोड़, यूपी सरकार ने 15 करोड़, मध्य प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। वहीं, पंजाब से खाने के एक लाख पैकेट केरल के लिए रवाना किए गए हैं।

11 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

11 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि केरल में फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- बाढ़ में सबकुछ डूबा, फिर भी अपने 25 कुत्तों को छोड़ने को तैयार नहीं हुई ये महिलाये भी पढ़ें- बाढ़ में सबकुछ डूबा, फिर भी अपने 25 कुत्तों को छोड़ने को तैयार नहीं हुई ये महिला

Comments
English summary
Kerala Floods: AAP MLAs, MPs and Ministers Donates One Month Salary for Kerala: Arvind Kejriwal.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X