केरल में छात्रों से बोले राहुल गांधी, युवाओं के लिए नौकरी करना एक सपना हो गया है, फेल हो गई है मोदी सरकार
केरल में छात्रों से बोले राहुल गांधी, युवाओं के लिए नौकरी करना एक सपना हो गया है, फेल हो गई है मोदी सरकार
केरल विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी केरल चुनाव को लेकर सोमवार (22 मार्च) को कोच्चि पहुंचे हैं। केरल में चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी 23 मार्च को भी यहीं रहेंगे। वायनाड से सांसद राहुल गांधी कोच्चि में आज सेंट थेरेसा कॉलेज में स्टूडेंट्स से मिले। इस दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की एलडीएफ सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आज के वक्त में अगर आप एक युवा हैं तो नौकरी करना युवाओं के लिए बस एक सपने जैसा हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने रोजगार देने में असफल रही है। राहुल गांधी ने कहा, मौजूदा वक्त में केरल के युवाओं का एक ही सपना है नौकरी।

Recommended Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वो युवाओं को नौकरी दे, न कि अपने स्वयं के संगठनों को। राज्य में एलडीएफ सरकार और दिल्ली में भाजपा सरकार बुरी तरह विफल रही है। यदि आप केरल में एक युवा व्यक्ति हैं, तो नौकरी एक वास्तविकता नहीं है, बल्कि एक सपना है।''
चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद राहुल गांधी केरल में चुनाव प्रचार करने दूसरी बार आए हैं। इससे पहले राहुल गांधी 24 फरवरी को कोल्लम आए थे। जहां वो मछुआरों के साथ समुद्र में डुबकी लगाते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कांग्रेस केरल में 91 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 140 विधानसभा सीटों के लिए केरल में चुनाव 6 अप्रैल को होगा और नतीजे 2 मई को आने वाले हैं।
BJP ने राहुल के केरल दौरे को कहा- मनोरंजन
राहुल गांधी के केरल दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि राहुल गांधी तो केरल में सिर्फ मनोरंजन करने जाते हैं। वहां समुद्र में कूदते हैं और तैरते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि वायनाड में कितने लोग पीड़ित हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications