Kerala Assembly Election Result: 'केरल में अब बदलाव का वक्त,' UDF की वापसी पर गदगद हुए शशि थरूर

Kerala Assembly Election Result: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए 4 मई को सुबह से शुरू हुई मतगणना ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को मिलती बढ़त को देख कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए इसे बदलाव का संदेश बताया है।

kerala-election-result-2026-shashi-tharoor

थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शुरुआती 90 मिनटों की गिनती के बाद एलडीएफ (LDF) के कई दिग्गज नेता और मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नज़र आ रहे हैं।

Shashi Tharoor statement Kerala 2026 Results: 'जनता ने बदलाव का मन बना लिया है': शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि रुझान बहुत स्पष्ट हैं और राज्य की जनता ने एलडीएफ सरकार की नीतियों को नकार दिया है। काउंटिंग शुरू होने के सवा घंटे के भीतर ही हमारे पक्ष में बहुत स्पष्ट रुझान दिखने लगे हैं।

यहां तक कि एलडीएफ के कुछ लोकप्रिय राजनेता भी पिछड़ रहे हैं। केरल के मतदाताओं को बधाई दी जानी चाहिए; उन्होंने तय कर लिया है कि अब बदलाव का समय आ गया है। थरूर ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नई सरकार के लिए उनकी प्राथमिकता केरल की "विनाशकारी राजकोषीय स्थिति" को सुधारना और राज्य को निवेश का केंद्र बनाना होगी।

केरल को पलायन से बचाने की चुनौती

थरूर ने अपने संबोधन में केरल के युवाओं के भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मेरा संदेश विकास का होगा। हमें केरल को फिर से निवेश का स्वर्ग बनाना होगा ताकि हमारे युवाओं को पलायन न करना पड़े। आज स्थिति यह है कि नौजवान राज्य छोड़कर भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें यहं कोई संभावना नहीं दिखती। थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि वे समय से पहले कोई बड़ा जश्न नहीं मनाना चाहते, लेकिन मौजूदा स्थिति को पलटने के लिए अब एलडीएफ को किसी बड़े चमत्कार की ज़रूरत होगी।

UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

सुबह 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार, केरल की तस्वीर कुछ इस तरह है:

  • UDF: 85 सीटों पर बढ़त (बहुमत के 71 के आंकड़े से आगे)
  • LDF: 57 सीटों पर बढ़त (पिछली बार की तुलना में भारी नुकसान)
  • NDA/अन्य: 4 सीटों पर बढ़त

रुझानों में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मंत्रिमंडल के कम से कम 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं, जिनमें वीणा जॉर्ज और एम.बी. राजेश जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Kerala Assembly Election Result Live: केरल में सत्ता परिवर्तन! UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, ताजा अपडेट
Kerala Assembly Election Result Live: केरल में सत्ता परिवर्तन! UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, ताजा अपडेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+