केरल में राज्य विशेष आपदा घोषित: कोच्चि तट पर जहाज डूबने के बाद किस बात का खतरा सता रहा?

Kerala Declares State Special Disaster: लाइबेरिया ध्वजधारी कंटेनर जहाज MSC ELSA-3 (IMO NO. 9123221) के 24 मई को कोच्चि तट के पास डूबने की घटना पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे "राज्य विशेष आपदा (State Special Disaster)" घोषित करते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पर्यावरण की रक्षा और तटीय समुदायों की आजीविका को सुरक्षित करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहाज पर कुल 643 कंटेनर लदे थे, जिनमें से 73 खाली, 13 में कैल्शियम कार्बाइड, 46 में प्लास्टिक के दाने (हाइड्रोकार्बन आधारित सामग्री) और एक में रबर रखा गया था। अब तक अनुमान के मुताबिक करीब 100 कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं।

Kerala Declares State Special Disaster

उन्होंने कहा कि आपात बैठक तुरंत बुलाई गई और विशेषज्ञों से कंटेनर लीक, फैलाव और सफाई को लेकर परामर्श लिया गया। अब तक 54 कंटेनर अलाप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जिलों के तटों पर बहकर आ चुके हैं। राज्य सरकार ने तटीय पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- अरब सागर में संकट: डूबने वाला था लाइबेरिया का कंटेनर जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस, सिविल डिफेंस और स्थानीय संगठनों के स्वयंसेवकों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण भी पूरा हो चुका है। सरकार ने MSC कंपनी से डूबे जहाज को हटाने और पर्यावरणीय नुकसान, पर्यटन पर असर और आजीविका के नुकसान की भरपाई करने की औपचारिक मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह एक साझा जिम्मेदारी है। हमें मिलकर कार्य करना होगा ताकि हमारे समुद्री जीवन और तटीय पारिस्थितिकी को नुकसान से बचाया जा सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+