Vande Bharat: बरसात का पानी भी नहीं झेल पा रही 'वंदे भारत' ट्रेन! कांग्रेस ने वीडियो जारी कर घेरा
Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। देश के अलग-अलग राज्यों में ऐसी 18 ट्रेनें दौड़ रही है। ट्रेन फुल एसी है और सभी लेटेस्ट तकनीक से लैस है। हालांकि इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो यात्रियों को इस ट्रेन को लेकर निराश कर सकती है।
देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे केरल कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में बारिश का पानी ट्रेन के अंदर झरने की तरह बह रहा है।

केरल कांग्रेस ने घेरा
केरल कांग्रेस की तरफ से शेयर किया गया वीडियो ट्रेन के अंदर का है, जिसमें कोच के अंदर बरसात का पानी बह रहा है। वीडियो में ट्रेन के डिब्बे के अंदर बारिश का पानी गिरता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे का कर्मचारी बहते हुए पानी के नीचे नीले रंग का प्लास्टिक का बॉक्स रखता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेन के डिब्बे में यात्री बेहद हैरान नजर आ रहे हैं। केरल कांग्रेस ने इस वीडियो को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बताया है।
पानी-पानी हुई ट्रेन
वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- विदाई कंबल, हैलो छाता, वंदे भारत आराम को फिर से परिभाषित करता है। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन का एक और वीडियो सामने आया था, जो कि अप्रैल का था, जिसमें वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव कोच में बारिश का पानी लीक हुआ था।
14 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं यूजर भी ट्रेन में बह रहे पानी को लेकर सरकार और रेलवे की खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications