मोदी के 'काशी जैसा केरल' पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- PMO और नागपुर से नहीं चलेगा केरल

कोझिकोड। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल यात्रा है, रविवार को उन्होंने कोझिकोड में रोड शो किया, इस दौरान राहुल ने पीएम के केरल को काशी जैसा अपना बताने वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि केरल प्रधानमंत्री कार्यालय और नागपुर से नहीं चलेगा,उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है मोदी के पास पैसा हो, उनकी तरफ मीडिया हो, उनके पास अमीर दोस्त हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस भाजपा द्वारा बनाए गए असहिष्णुता के माहौल के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। हम भाजपा और मोदी के बनाए हुए असहिष्णुता को प्यार और स्नेह से खत्म करेंगे।

वायनाड लोकसभा सीट

राहुल गांधी ने पहली बार वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और जीते हैं। तीन दिवसीय दौरे में राहुल गांधी ने कांग्रेस की स्थानीय इकाई के नेताओं के साथ मुलाकात की और जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वायनाड का हर बाशिंदा भले ही वो कांग्रेस की विचारधारा का हो या फिर किसी और सोच से ताल्लुक रखता हो, सभी के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा और सभी के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

अपने केरल दौरे पर राहुल गांधी ने जमकर बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला, राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नफरत का जहर बो रहे हैं, वो झूठ के सहारे चुनाव जीत रहे हैं और देश के बांट रहे हैं।

देशभर में हमारी लड़ाई जहर फैलाने वालों से है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में हमारी लड़ाई जहर फैलाने वालों से है। इस जहर को मोदी फैला रहे हैं, ये शब्द भारी है लेकिन सच यही है कि मोदी ने नफरत से देश को बांटने की कोशिश की है। मोदी गुस्सा, नफरत, असुरक्षा और झूठ के प्रतिनिधि हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+