बुजर्ग ने खत भेज केरल BJP के अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

तिरुवंतपुरम। केरल बीजेपी के अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें मुंबई से व्यक्ति ने धमकी भरा खत भेजा है। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीजेपी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जान से मारने की धमकी एक खत में दी गई है। यह खत महाराष्ट्र से स्पीड पोस्ट के जरिये भेजा गया था। खत 29 अक्टूबर की तारीख को मुंबई से तिरुवनंतपुरम भेजा गया था।

 Kerala BJP chief PS Sreedharan Pillai receives death threat

श्रीधरन पिल्लई ने बताया कि उन्हें धमकी भरा पत्र भेजने वाला शख्स कोई बुजुर्ग है। जिसने पत्र में अपनी उम्र 66 वर्ष बताई है। इस खत पर मोहन के नायर नाम लिखा हुआ है। पिल्लई के मुताबिक खत भेजने वाले ने खुद को मलयाली मूल का बताया है। यह खत बीजेपी मुख्यालय में भेजा गया था।

खत भेजने वाले खत में लिखा कि, मैं मुंबई में रहने वाला एक 66 साल का मलयाली बुजुर्ग हूं। मैं बीजेपी की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए केरल आऊंगा और तुम्हें राजीव गांधी की मौत के जैसी ही एक खबर दूंगा। उसने कहा है कि वह एक नवंबर को केरल पहुंचेगा और कसारगोड से सबरीमाला संरक्षण रथयात्रा के दौरान पिल्लई से मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+