मेट्रोमैन श्रीधरन ने बताया क्यों लिया भाजपा में शामिल होने का फैसला, चुनाव लड़ने पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अपने योगदान के लिए 'मेट्रो मैन' के नाम से लोकप्रिय हुए ई श्रीधरन ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। श्रीधरन अपने गृहराज्य केरल में 21 फरवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे। ई श्रीधरन ने गुरुवार को अपने फैसले को लेकर कहा कि केरल में सत्ताधारी और विपक्षी, यानी एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही गठबंधनों ने कोई खास काम नहीं किया है। जैसा विकास केरल का होना चाहिए था वो नहीं हुआ है। ऐसे में मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
Recommended Video

ई श्रीधरन ने कहा, मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। बीजेपी में शामिल होने की मुख्य वजह ये है कि यूडीएफ और एलडीएफ दोनों ही यहां कोई काम नहीं कर सके हैं। मैं केरल के लिए कुछ करना चाहता हूं। उसके लिए मुझे बीजेपी के साथ खड़ा होना होगा।
केरल विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से कह दिया है कि मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन की अगुवाई में होने वाली विजय यात्रा के दौरान वो औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि ई श्रीधरन को 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित जा चुका है।
केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा है कि मेट्रो मैन ई श्रीधरन का पार्टी में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। उनके जैसे लोगों का भाजपा में शामिल होना मोदी सरकार और उसके विकास के एजेंडे की जीत है। हम उनके साथ आगे बढ़ेंगे और केरल में जीत हासिल करेंगे।
केरल में विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार
केरल में आने वाले महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच माना जा रहा है लेकिन भाजपा भी चुनाव में इस बार जोर लगा रही है। 2016 के केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने केरल की 140 सीटों में से 98 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सिर्फ 1 सीट पर ही कामयाबी मिली। 62 सीटों पर तो उसके उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गईं थीं। इस चुनाव में बीजेपी यह स्थिति बदलना चाहती है।
-
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?












Click it and Unblock the Notifications