एकतरफा प्यार में पड़कर प्रेमी ने प्रेमिका पर डाला पेट्रोल, फिर लिपटकर लगा ली आग

एकतरफा प्यार के चलते लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़का और फिर उसे बांहों में भरकर आग लगा दी।

कोट्टायम। केरल में एकतरफा प्यार के चलते लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़का और फिर उसे बांहों में भरकर आग लगा दी। घटना केरल के कोट्टायम की है, जहां एक लड़के ने मेडिकल साइंस की छात्रा पर पेट्रोल छिड़कर उसे और खुद को आग लगा लिया।

 Kerala: After facing rejection, jilted lover sets himself, girl on fire

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोल्लम में नींदकारा में रहने वाला आदर्श महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मेडिकल एजुकेशन में फीजियोथेरेपी की एक छात्रा से प्यार करता था। वो लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की फीजियोथेरेपी के चौथे साल की छात्रा है। लड़के ने पहले उसे प्रपोज किया, लेकिन जब लड़की ने उसे इंकार कर दिया तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ।

लड़की के इंकार से परेशान आदर्श ने इसका बदला लेने की सोची। आदर्श साल 2013 के बैच का छात्र था, लेकिन किसी विषय़ में वो फेल हो गया था। परीक्षा की तारीख पता करने वो कॉलेज पहुंचा था। जिसके बाद वो लड़की से मिलने उसे क्लास में गया और उससे बाहर आने को कहा, लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया। इस बात से वो नाराज हो गया। वो वहीं कई घंटों तक खड़ा रहा और जब लड़की क्लास खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकली तो लड़के ने उसपर पेट्रोल डाल दिया। लड़की खुद को बचाने के लिए वहां से भाग गई, लेकिन आदर्श उसके पीछे भागता रहा और कॉलेज के लाइब्रेरी के बाद उसे पकड़ लिया और उसे बांहों में भरकर आग लगा दी।

इस घटना में लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसे फौरन सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आदर्श 75 प्रतिशत जल चुका है। उसका भी इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अब पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और मौजूद छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी छात्र आदर्श के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+