केजरीवाल सरकार-दिल्ली पुलिस भिड़े

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस भिड़ गए हैं। दरअसल दिल्ली राज्य ट्रांसपोर्ट अथारिटी(एसटीए) ने दिल्ली पुलिस से तिपहिया और टैक्सी चालकों के ज्यादा भाड़ा मांगने, अपना बैज ना लगाने या यूनिफार्म ना पहनने पर उनकी गाड़ी को कब्जा करने के अधिकार को ले लिया है।

मिलेगी राहत

हालांकि इससे हजारों ड्राइवरों को तो राहत मिलेगी, पर दिल्ली वाले इनके आतंक से और परेशान होंगे। राजधानी में इन ड्राइवरों की खुली मनमानी चलती है। कोई सरकार इन पर लगाम नहीं कस सकी।

आम आदमी पार्टी(आप) सरकार के तो ये सब वोट बैंक रहे हैं। आप के पोस्टरों को स्कूटर वाले अपने स्कूटरों पर लगाते थे। जाहिर है, आप सरकार ने इनके समर्थन का बदला चुका दिया है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के फैसले से पुलिस का मनोबल गिरेगा जो इन पर लगाम लगाने के अभियान में लगी हैं। वह दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री से इस मसले पर बात करेगी।

शराब पीने वाले

पर, दिल्ली सरकार के सूत्र कह रहे हैं कि हमने दिल्ली पुलिस से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एक्शन लेने से पुलिस को नहीं रोका है। हमने बिना लाइसेंस चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से भी किसी को नहीं रोका है।

बढ़ेगा आतंक

रोज तिपहिया से दफ्तर जाने वाली भारत सरकार के एक विभाग में सेक्शन आफिसर एस.गीता ने दिल्ली सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे दिल्ली की सड़कों पर तिपहिया और टैक्सी चालकों का आतंक और बढ़ेगा। ये बेहद गलत फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+