Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kejriwal Discharged: अरविंद केजरीवाल को बरी होने पर उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई, बोले- 'उन्होंने बहुत कुछ सहा'

Kejriwal Discharged: दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है। कर्नाटक के हुबली में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने दोनों नेताओं को कोर्ट से राहत मिलने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत कुछ सहा है। वे लगातार कहते रहे कि वे निर्दोष हैं और यह मामला राजनीतिक था।

उमर ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने बड़े स्तर पर आम आदमी पार्टी को इस केस की वजह से दंडित भी किया। जम्मू-कश्मीर के सीएम ने इस केस को एक उदाहरण बनाने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ एक धारणा बनाई गई थी। अब जब अदालतों ने उन्हें बरी कर दिया है, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि मीडिया को भी इस तथ्य को गंभीरता से लेना चाहिए।

Kejriwal Discharged omar abdullah

Omar Abdullah Statement: 'दोष साबित होने तक निर्दोष माना जाना चाहिए'

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि कानून के तहत 'निर्दोष मानने की धारणा' (Presumption of Innocence) होनी चाहिए। दुर्भाग्य से आजकल हम अक्सर आरोप लगते ही किसी को दोषी मान लेते हैं। यह मान लिया जाता है कि जिन नेताओं पर आरोप लगे हैं, वे दोषी हैं और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि कानून का सिद्धांत इसके उलट है। पहले व्यक्ति को निर्दोष माना जाता है और जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी होती है कि वे दोष साबित करें। इस मामले में एजेंसियां ऐसा करने में सफल नहीं रहीं।

Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल ने दी बीजेपी को चुनौती

शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का काफी समय जेल में भी बिताना पड़ा था। कोर्ट से बरी किए जाने के बाद वह काफी भावुक भी हो गए और मीडिया के सामने ही उनके आंसू छलक गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुले तौर पर कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आज चुनाव करवा लें, बीजेपी को दिल्ली में 10 से ज्यादा सीट नहीं मिलने वाली। दूसरी ओर बीजेपी ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं। वह सिर्फ एक में बरी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+