महेश बाबू और कीर्ति सुरेश ने ट्विटर पर मचाया धमाल, दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सिनेमा के सुपरस्टार कीर्ति सुरेश और महेश बाबू सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टार के तौर पर सामने आए हैं। 14 दिसंबर को ट्विटर इंडिया की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार कीर्ति सुरेश और महेश बाबू दक्षिण के सिनेमा के सबसे ज्यादा चर्चित सितारे हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। इसके बाद इस लिस्ट में सामंथा, काजल अग्रवाल, तापसी पन्नू, विजय पवन कल्याण, जूनियर एनटीआर, राम चरन के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

शीर्ष पर महेश बाबू-कीर्ति सुरेश

शीर्ष पर महेश बाबू-कीर्ति सुरेश

वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा किसी अभिनेता के बारे में ट्वीट की बात करें तो इस लिस्ट में कीर्ति सुरेश और महेश बाबू पहले नंबर पर हैं। दक्षिण सिनेमा के सितारों की लिस्ट के अनुसार एक्टर की लिस्ट में सबसे ऊपर महेश बाबू, उनके बाद पवन कल्याण, विजय, जूनियर एनटीआर सूर्या, अल्लू अर्जुन, राम चरन, धनुष, मोहनलाल आते हैं।

ये सितारें भी हैं लिस्ट में

ये सितारें भी हैं लिस्ट में

शीर्ष 10 दक्षिण की अभिनेत्रियों की बात करें तो कीर्ति सूरेश के बाद दूसरे पायदान पर काजल अग्रवाल, तीसरे स्थान पर सामंथा, चौथे पर रश्मिका, पांचवे पर पूजा हेगड़े, छठे पर तापसी पन्नू, सातवे पर तमन्ना, आठवे पर राकुल प्रीत, नौवे पर श्रुति हसन और आखिरी पायदान पर त्रिशा हैं।

पहली बार साथ नजर आएंगे महेश बाबू-कीर्ति सुरेश

पहली बार साथ नजर आएंगे महेश बाबू-कीर्ति सुरेश

बता दें कि इस लिस्ट में पहले पायदान पर महेश बाबू और कीर्ति सुरेश जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर दिख सकते हैं। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर सरकारू वारी पाटा में नजर आएंगे। फिल्म को परशुराम पेटला निर्देशित करेंगे जिन्होंने सुपरहित फिल्म गीता गोविंदम डायरेक्ट की थी। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरू होगी। हाल ही में फिल्म की पूजा हुई थी। फिल्म के लिए महेश बाबू की बेटी ने पहली क्लैप की और पत्नी नम्रता शिरोडकर ने कैमरा स्विच ऑन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+