तेलंगाना के हितों के लिए हम कुछ भी करेंगे: केसीआर
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नागार्जुन सागर और श्रीशैलम परियोजनाओं को परिचालन नियंत्रण कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड को दिए जाने से तेलंगाना को कृष्णा नदी पर पानी के अपने अधिकार को खोना पड़ेगा। बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम तेलंगाना के हित के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
केसीआर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इसके लिए सड़क पर उतरने की तैयारी करें। उन्होंने साफ कर दिया है कि हमने ये अधिकार बहुत मुश्किल से हासल किया है, इसे किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे।

तेलंगाना भवन में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए पार्टी वर्कर्स ने केसीआर का साथ देते हुए कहा कि हम इसके लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। गौर करने वाली बात है कि तीन महीने के अंतर के बाद इतनी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे, जिनसे केसीआर ने सीधा संवाद किया।
गौर करने वाली बात है कि केसीआर का हाल ही में टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के तीन महीने के बाद केसीआर पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आए, इस दौरान उनका जबरदस्त स्वागत हुआ।
चंद्रशेखर राव ने कृष्णा बेसिन परियोजनाओं के कमांड क्षेत्र के सभी हिस्सों - खम्मम, नलगोंडा, महबूबनगर और रंगा रेड्डी के बीआरएस के विधायकों, पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। केसीआर ने कहा कि 13 फरवरी को सभी हिस्सों से जनता की भारी लामबंदी के साथ नलगोंडा में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications