केसीआर बोले- तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने मजाक उड़ाने वाले आलोचकों को गलत साबित कर दिया
तेलंगाना विधासभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जमकर जनसभाएं कर रहे हैं और बीआरएस सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वहीं अब केसीआर ने चुनाव अभियान के तहत मेडचल में प्रजा आशीर्वाद सभा की बैठक में कहा तेलंगाना में बीआरएस सरकार ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है।

केसीआर ने कहा बीआरएस सरकार ने उन लोगों को गलत साबित कर दिया है जिसने हमारी सरकार का मजाक बनाया। उन्होंने कहा तेलंगाना राज्य के अस्तित्व में आने के बाद बीआरएस सरकार ने राज्य में विकास और कल्याण के मामले में नए मानक स्थापित किए।
तेलंगाना जो कभी आंध्र प्रदेश के शासन में था विभाजन के बाद स्वशासन के जरिए भारत में एक अनुकरणीय मॉडल राज्य में परिवर्तित होकर सभी आलोचकों को गलत साबित कर दिया है।
तेलंगाना में हुए बीआरएस सरकार में हुए विकास को गिनाते हुए सीएम केसीआर ने तेलंगाना राज्य के लिए झेले गए संघर्षो को याद करते हुए कहा कि तब कांग्रेस नेताओं ने उनके प्रयासों का मजाक उड़ाया था। सीएम ने कहा तेलंगाना की तरक्की और विकास बीआरएस के सफल स्वशासन का एक शानदार उदाहरण है।
मेडचल निर्वाचन क्षेत्र में 26,000 डबल-बेडरूम घरों के सफलतापूर्वक पूरा होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार बीआरएस घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार गरीबों के लाभ के लिए हैदराबाद में एक लाख डबल-बेडरूम घरों का निर्माण करेगी।
तेलंगाना राज्य के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए केसीआर ने कहा राज्य को हर मोड़ पर भेदभाव के साथ-साथ बिजली और पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ा।
"तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने केंद्र के दबाव को स्वीकार किया और 1956 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश में विलय की अनुमति दी, जिसके कारण हमें छह दशकों तक पीड़ा झेलनी पड़ी। इसके बाद तत्काालीन प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक पैसा भी जारी करने से इनकार कर दिया था।
हालाँकि, तेलंगाना के लोग एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और आज प्रति व्यक्ति आय हो या राज्य का विकास का मामाल सभी में तेलंगाना देश भर में एक रोल मॉडल बन चुका है।2
इसके साथ ही चुनावी सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राशन कार्डधारकों को बढ़िया चावल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा पेंशन को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। केसीआर ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीआरए उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील की।
केसीआर ने कहा कांग्रेस चुनाव में झूठे वादों से उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही हे, उसे अपने मंसूबों में आप कामयाब ना होने दें।
इसके साथ ही उन्होंने कहा तेलंगाना आगे बढ़ता रहे और भविष्य के बारे में निराशावादी दृष्टिकोण रखने वालों पर ध्यान न दें।












Click it and Unblock the Notifications