YS Sharmila Reddy: कौन हैं शर्मिला रेड्डी, जो अपने भाई जगन मोहन के लिए बन गई हैं बड़ी चुनौती?

YS Sharmila Reddy: इन दिनों दक्षिण की सियासत में एक नाम काफी चर्चित है और वो है वाईएस शर्मिला रेड्डी का, जी हां हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन शर्मिला रेड्डी की, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस पार्टी से हाथ मिला सकती हैं।

YS Sharmila Reddy:

सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी लोकप्रिय शर्मिला रेड्डी में उनके समर्थक उनके पिता वाईएसआर रेड्डी वाला ही जुझारूपन देखते हैं। आपको बता दें कि शर्मिला ने राजनीति में कदम तो अपने भाई की मदद के लिए रखा था लेकिन बाद में मतभेद हो जाने के कारण शर्मिला ने साल 2021 में अपनी भाई की पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी YSRTP बना ली।

मां विजयम्मा भी बेटी शर्मिला रेड्डी के साथ

खास बात ये है कि भाई-बहन के अलग होने पर मां विजयम्मा ने बेटे का नहीं बल्कि अपनी बेटी का साथ दिया और वाईएसआर कांग्रेस के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अपने भाषणों और पैदल यात्रा के जरिए ही शर्मिला इस वक्त राज्य का चर्चित सियासी चेहरा बन चुकी हैं। ये शर्मिला की 'मारो राजा प्रस्थानम' पदयात्रा और बसयात्रा की मेहनत ही थी, जिसके चलते उनके भाई जगनमोहन प्रदेश के17वें मुख्यमंत्री बने थे।

शर्मिला रेड्डी के पति धर्म प्रचारक

17 दिसंबर 1973 को पुलिवेंदुला में जन्मीं शर्मिला खुद ईसाई हैं लेकिन उन्होंने ब्राह्मण एम अनिल से शादी की है, जो कि एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं, दोनों का प्रेम विवाह हुआ है और शादी के बाद एमअनिल ने भी ईसाई धर्म अपना लिया और आज वो एक धर्म प्रचारक के रूप में भी काम करते हैं।

राजनीति के गुर विरासत में मिले

वाईएस शर्मिला रेड्डी को राजनीति के गुर विरासत में मिले हैं। उनके पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी साल 2004 से 2009 तक कांग्रेस की ओर से संयुक्त आंध्र प्रदेश के सीएम थे लेकिन एक हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

सोनिया गांधी के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल थे YSR

वाईएसआर की गिनती आंध्र प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में होती थी और वो सोनिया गांधी के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल थे लेकिन उनके जाने के बाद उनके बेटे जगन मोहन रेड्डी को पूरी उम्मीद थी कि सीएम की कुर्सी उन्हें मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और इसी वजह से जगन मोहन रेड्डी और कांग्रेस के बीच झगड़ा बढ़ गया था।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बनाई

इस वजह से जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस नाम से अलग पार्टी बना ली। जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मौजूदा सीएम हैं।

पुलिस वाले को जड़ा था थप्पड़

बता दें वैसे शर्मिला रेड्डी एक पुलिस वाले को थप्पड़ मारने के आरोप में काफी चर्चित रही थीं, जिसके लिए उन्हें अरेस्ट किया गया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।

क्या भाई के विरोधी दल से करेंगी गठबंधन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन के बीच कथित तौर पर संपत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था इसी वजह से जिस भाई को सीएम बनाने में बहन ने रात-दिन एक किया था, उसी से वो अलग हो गईं और अपनी एक नई पार्टी बना ली और यही नहीं अब वो विरोधी पार्टी कांग्रेस से भी हाथ मिला सकती हैं, अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर सीएम जगन मोहन के लिए ये एक बहुत बड़ी चुनौती होगी, जिसका असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+