कर्नाटक: सिद्धारमैया CM और डीके शिवकुमार डिप्टी CM, 20 मई को लेंगे शपथ
Karnataka Government Formation: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम चुना गया है। गवर्नर थावरचंद गहलोत से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 20 मई को शपथ ग्रहण का न्योता मिला है।

karnataka CM Siddaramaiah DK Shivakumar live updates: कर्नाटक में सीएम के नाम को लेकर पिछले 4 दिनों से चल रही गहमागहमी अब थम गई है और कांग्रेस ने फाइनल कर दिया है कि सिद्धारमैया ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी के फैसले के मुताबिक, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और साथ ही वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 20 मई को दोपहर 12:30 बजे सिद्धारमैया सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।
इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ?
Recommended Video

Karnataka Election Results: Karnataka CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Sonia लेंगे फैसला? | वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
गवर्नर गहलोत ने सीएम सिद्धारमैया को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया
कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस नेता सह चुने गए सीएम सिद्धारमैया और मनोनीत उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। 20 मई की दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह कांतिरवा स्टेडियम में आयोजित होगा।
कांग्रेस ऑफिस से निकले सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नामित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुए। सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अब से थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलने कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचेगा।
राज्यपाल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
कर्नाटक कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने बताया कि हम केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व में रात 8.30 बजे राज्यपाल से मिल रहे हैं। हमने समय ले लिया है। डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेता 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे।
देखिए शपथ ग्रहण समारोह गेस्ट लिस्ट
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को निमंत्रण दिया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।
राज्यपाल से मिले कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक जी परमेश्वर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन गए और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनाने की जानकारी दी।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications