28 सितंबर से शुरु हो रहा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12, जानें कब और कहां होगा प्रसारित

28 सितंबर से शुरु हो रहा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12, जानें कब और कहां हो रहा प्रसारित

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन का फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)12 प्रीमियर की तारीख जारी कर दी गई। कौन बनेगा करोड़पति गेमिंग रियलिटी शो का प्रीमियर सोनी टीवी पर 28 सितंबर को रात 9 बजे होगा। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 12 वीं बार शो के होस्‍ट के रूप में लौटेंगे।

केबीसी 12 का प्रीमियर 28 सितंबर को होगा

केबीसी 12 का प्रीमियर 28 सितंबर को होगा

बता दें शो के लिए अभिनेता अमिताभ बच्‍चन हर दिन 10-12 घंटे काम कर रहे हैं। हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर KBC 12 के सेट से तस्वीरें साझा की थी। वहीं अब मेकर्स ने प्रीमियर की तारीख आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। हालांकि, शो के एक करीबी सूत्र ने बताया कि केबीसी 12 का प्रीमियर 28 सितंबर को होगा। शो के प्रीमियर के लिए सिर्फ 10 दिन शेष हैं, दर्शकों को अपने पसंदीदा क्विज़िंग शो की वापसी के लिए काफी उत्‍साहित हैं। यह शो 28 सितंबर को रात्रि 9 बजे सोमवार से शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

जानें कब और कहां होगा प्रसारित

जानें कब और कहां होगा प्रसारित

आप या तो सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति देख सकते हैं या सोनीलिव ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आप Sonyliv ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या Sonyliv.com पर लॉग इन कर सकते हैं और लाइव चैनल देख सकते हैं। हालांकि, इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको उनकी प्रीमियम सेवाओं की सदस्यता लेनी होगी। Jio और Airtel के सब्सक्राइबर KBC 12 की लाइव स्ट्रीमिंग Jio TV और Airtel TV पर मुफ्त में देख सकते हैं।

कोरोना को मात देने के बाद बिग बी लगातार कर रहे केबीसी की शूटिंग

कोरोना को मात देने के बाद बिग बी लगातार कर रहे केबीसी की शूटिंग

अमिताभ बच्चन ने घर से कौन बनेगा करोड़पति के 12 रजिस्‍ट्रेन प्रोमो के लिए शूटिंग की। हालांकि, अमिताभ बच्चन कोरोना वाररस का शिकार हो गए थे इसलिए इसमें थोड़ी देरी से हुईं। अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 2 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अभिनेता ने इस काम में ज्यादा बाधा नहीं आने दी। ठीक होते ही वह केबीसी 12 के सेट पर वापस लौट आए और शूटिंग शुरु की।

केबीसी रजिस्‍ट्रेशन के पिछले सारे रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं

केबीसी रजिस्‍ट्रेशन के पिछले सारे रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं

मालूम हो कि इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रतियोगियों का चयन पूरी तरह से वर्चुअल किया गया। केबीसी के लिए प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन से लेकर ऑडिशन तक सब कुछ ऑनलाइन किया गया। केबीसी के 12वें सीजन के लिए 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया इसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था। ये रजिस्‍ट्रेशन केवल SONYLIV यूजर्स के लिए ही था। कोरोना महामारी के चलते इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटल प्‍लेटफार्म ही किया जिसने केबीसी रजिस्‍ट्रेशन के पिछले सारे रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं। सोनी टीवी पर अब केबीसी सीजन 12 जल्‍द शुरु होने वाला है।

 मैं तरह तरह के काम करता हूं, ये kbc की लत लगी है

मैं तरह तरह के काम करता हूं, ये kbc की लत लगी है

बता दें केबीसी की फोटो शेयर कर बिग बी ने किया ये ट्वीट महानायक अमिताभ बच्‍चन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले फेमश क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग में काफी वयस्‍त हैं। पिछले दिनों अमिताभ ने केबीसी सेट की फोटो शेयर करते हुए कुछ बेहतरीन पंक्तियां भी शेयर की थी। बिग बी ने लिखा- ' जी हाँ हुज़ूर मैं काम करता हूं, मैं तरह तरह के काम करता हूं, ये kbc की लत लगी है, लोगों को संतुष्ट करूं बस यही अपेक्षा Sony को शुरुआत हुई है, अभी तो दिन कुछ बाक़ी हैं , स्नेह आदर प्यार मिले, तो हम आभारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+