कैटरीना कैफ ने गोवा में अटेंड की GAY-वेडिंग, वायरल हुई तस्वीरें, जानिए किसकी थी शादी?
मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कैटरीना कैफ के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो अपने साथ काम करने वाले लोगों का बड़ा ही ध्यान रखती हैं और उन्हें पूरा सम्मान देती हैं और इसी वजह से वो अपनी क्रू टीम में काफी पसंद की जाती है और ये बात पूरी तरह से तब साबित हो गई जब वो उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट की वेडिंग अटेंड की, जो कि एक 'गे वेडिंग' थी।
कैटरीना कैफ ने गोवा में अटेंड की गे-वेडिंग
ये शादी गोवा में थी,जहां कैटरीना पूरे जोश के साथ पहुंची थीं, उन्होंने शादी की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं, जो कि अब वायरल हो रही हैं। शादी फंक्शन की फोटोज शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा- बेस्ट नाइट।

कैटरीना के मेकअप आर्टिस्ट की थी शादी
आपको बता दें कि कैटरीना के मेकअप आर्टिस्ट का नाम Daniel C Bauer है, जिन्होंने अपने पार्टनर Tyrone Braganza से शादी की है, दोनों ने हिंदू ट्रेडिशन से शादी की, जिसमें हर परंपरा का विधिवत पालन हुआ।

कैटरीना ने की खूब मस्ती, वायरल हुईं तस्वीर
कैटरीना ने भी हर परंपरा का भरपूर आनंद उठाया है, उन्होंने ग्रे-पेस्टल कलर के लहंगे को चुना था और वो हमेशा की ही तरह बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड की बार्बी गर्ल इन दिनों कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके हीरो अक्षय कुमार हैं, फिल्म में कैटरीना डॉक्टर का रोल प्ले कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications