सलमान के साथ शूटिंग कर रही कैटरीना ने शेयर की ऐसी तस्वीर, बॉलीवुड स्टार तक खुद को नहीं रोक पाए

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ की तस्वीर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कैटरीना ने रविवार को बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। कैट की इस तस्वीर पर 18 घंटे में 14 लाख लाइक्स आ चुके हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहीं कैटरीना की एस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। आलिया समेत कई बॉलीवुड स्टार तक ने फोटो पर प्रतिक्रिया दी है।

बिकिनी में कैटरीना कैफ

बिकिनी में कैटरीना कैफ

'भारत' से जुड़े कलाकार आए दिन फिल्म के सेट से आए दिन कोई न कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट नजर आ रही थीं। अब कैटरीना ने ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पानी के अंदर बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लाइक करने वालो में आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड के लोग भी हैं।

 दीपिका ने भी किया था कैट की वीडियो पर कमेंट

दीपिका ने भी किया था कैट की वीडियो पर कमेंट

हाल ही में कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। कैटरीना कैफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वीकेंड पर कुछ तरह से.' कैटरीना के इस वीडियो पर दीपिका ने भी कमेंट किया। दीपिका ने कैटरीना के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'स्टॉप इट (बस करो)' इसके बाद दीपिका ने लव इमोजी भी डाला। दीपिका के अलावा वरुण धवन और दीया मिर्जा ने भी कैटरीना कैफ के इस पोस्ट पर कमेंट किया। ऐसी खबरें आई थीं कि काफी दिन से कैटरीना और दीपिका के बीच बातचीत बंद थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो गई है।

 भारत में नजर आएंगी कैट

भारत में नजर आएंगी कैट

कैटरीना कैफ इस वक्त अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान और कैफ पहले भी कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। कैटरीना ही हाल ही में शाहरुख खान के साथ जीरो रिलीज हुई थी लेकिन ये फिल्म बहुत कामयाब नहीं रही। ऐसे में कैट अब एक हिट फिल्म की तलाश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+