कश्मीरी पंडितों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर घाटी में अपने पुनर्वास की मांग को लेकर रविवार को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जुटे हजारों कश्मीरी पंडितों ने 'निर्वासन के 25 सालों और इंकार के 25 सालों का विरोध' किया और अलगाववादियों के खिलाफ नारेबाजी की।

Kashmiri Pandit

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम कश्मीर में वापस जाना चाहते हैं। हमें सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है।" प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को कश्मीरी पंडितों के लिए कोई योजना बनाते समय उनका मत जानना चाहिए।

जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम हर दिन कश्मीरी पंडितों के बारे में प्रस्ताव सुनते रहते हैं, लेकिन सरकार हमसे नहीं पूछती है कि हम क्या चाहते हैं। मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि हमारे बारे में फैसला लेने से पहले हमसे पूछे कि हम क्या चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+