17 दिन बाद श्रीनगर से हटा कर्फ्यू, खत्म हुए प्रतिबंध
श्रीगनर। मंगलवार को जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से कर्फ्यू हटा लिया गया है। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई जिलों में कर्फ्यू लगाया गया था।

वानी की मौत के बाद से हालात बेकाबू
कर्फ्यू हटाने के साथ ही श्रीनगर से उन तमाम प्रतिबंधों को भी खत्म कर दिया गया है जो नौ जुलाई से लागू थीं। वानी की मौत के बाद से घाटी में भड़की हिंसा में 17 दिनों में 49 लोगों की मौत जान जा चुकी है।
जिला मजिस्ट्रेट की ओर से कर्फ्यू हटाए जाने की पुष्टि की गई। लेकिन खबरें हैं कि श्रीनगर से कर्फ्यू हटते ही यहां पर सुरक्षाबलों के साथ झड़प फिर से शुरू हो गई है। यह भी खबरें आ रही हैं अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है और बाकी हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई है।
मोबाइल से इंटरनेट और कॉल बंद
- श्रीनगर शहर के जिला मजिस्ट्रेट ने फारुख अहमद लोन के मुताबिक कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है।
- कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां के अलावा कुछ और जिलों में कर्फ्यू जारी है।
- बुरहान वानी की मौत के बाद से यहां पर संघर्ष शुरू हुआ था जिसमें 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
- घाटी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 5,000 लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं।
- फिलहाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है।
- अलगाववादी गुटों ने 29 जुलाई से तीन दिन के बंद की अपील की है।
- अलगाववादी 29 जुलाई को कुलगाम तक मार्च निकालेंगे।
- स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं जबकि गर्मी की छुट्टियां सोमवार को ही खत्म हो चुकी है।
- जम्मू क्षेत्र में 16 दिनों बाद मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट सर्विस बहाल कर दी गई है।
- घाटी में सुरक्षा के तहत मोबाइल से कॉल और इंटरनेट सेर्विसेज बंद रहने की घोषणा की गई है।
- बीएसएनएल के पोस्टपेड पर घाटी में सीमित कॉल सेवा जारी है।
- लेकिन इन पर मोबाइल इंटरनेट सेवा नहीं काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications