प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले टॉप अलगाववादी नजरबंद
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम मोदी लद्दाख, जम्मू और कश्मीर तीनों क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा को देखते हुए टॉप अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है। सैयद अली गिलानी, मिरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासिन मलिक को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। इन तीनों की अध्यक्षता वाले एक अलगाववादी समूह ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने रविवार में नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए घाटी में बंद का आह्वान किया है।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में भी पीएम मोदी का कार्यक्रम तय है। इसलिए इसे किले में तब्दील में कर दिया गया है। इस जगह पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बल शहर में आने घुसने वाले हर वाहनों की तलाशी कर रही है ताकि हथियार और विस्फोटकों के साथ घुसने की कोई कोशिश ना करे। पीएम मोदी राज्य में 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रैली को संबोधित करेंगे।
पिछले साल जून में पीडीपी सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद वो पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद से 10 बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। वो कल विजयनगर के सांबा में रैली को संबोधित करने के साथ ही राज्य में भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार की शुरुआत भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications