19 जनवरी 1990 की काली रात को कुछ लोगों ने कश्मीर की पहचान को दफना दिया था: PM मोदी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बोलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कि इस देश में सिर्फ सरकार ही नहीं बदली है सरोकार भी बदला है. उन्होंने कहा कि अगर ये भी सरकार पिछली सरकार के तर्ज पर चलती तो जम्मू-कश्मीर से 370 नहीं हटता है, ये लोग सिर्फ नफरत की भाषा बोलते हैं।

'कश्मीर की पहचान सूफीवाद थी'

'कश्मीर की पहचान सूफीवाद थी'

पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले कश्मीर की पहचान बम, बंदूक और आतंकवाद बना कर रख दी गई थी, 19 जनवरी 1990 की काली रात को कुछ लोगों ने कश्मीर की पहचान को दफना दिया था, जब वहां से कश्मीरी पंडितों को भागना करना पड़ा था, पीएम ने कहा कि कश्मीर की पहचान सूफीवाद थी, कांग्रेस नेता शशि थरूर पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि आप तो कश्मीर के आप दामाद रहे हैं, आपको तो वहां की बेटियों के बारे में सोचना चाहिए था।

'370 हटाने के बाद आग लग जाएगी'

पीएम ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि 370 हटाने के बाद आग लग जाएगी, कितने बड़े भविष्यवत्ता थे हैं, पीएम ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के बयान का भी जिक्र किया, पीएम ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने 5 अगस्त को कहा था, भारत ने कश्मीर के साथ धोखा किया है। हमने जिस देश के साथ रहने का फैसला किया था उसने हमें धोखा दिया है। ऐसा लगता है कि हमने 1947 में गलत चुनाव कर लिया था। क्या है संविधान को मानने वाले ऐसी भाषा स्वीकार करेंगे?

हम लोग वो हैं, जिन्हें कश्मीर की आवाम पर भरोसा है: पीएम मोदी

हम लोग वो हैं, जिन्हें कश्मीर की आवाम पर भरोसा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि 370 को हटाना ऐसा भूकंप लाएगा कि कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा, तो वहीं फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि 370 का हटाया जाना कश्मीर के लोगों की आजादी का रास्ता खोलेगा, अगर 370 हटा तो भारत का झंडा कश्मीर में फहराने वाला कोई नहीं बचेगा, मोदी ने कहा कि ये वो लोग हैं, जिन्हें कश्मीर की आवाम पर भरोसा नहीं और हम लोग वो हैं, जिन्हें कश्मीर की आवाम पर भरोसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+