'हर-हर मोदी..घर-घर मोदी' पर मचा बवाल, बीजेपी ने बचाया दामन
मीडिया से बातचीत करते हुए द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि उनके हिसाब से किसी व्यक्ति विशेष को भगवान नहीं मान लेना चाहिए और ना ही व्यक्ति की पूजा होनी चाहिए।
आखिर बीजेपी को क्यों नहीं दिख रहे हैं आडवाणी, जोशी, टंडन और जसवंत के आंसू?
स्वरूपा नंद को इस बात पर एतराज है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव जैसे धार्मिक जयकार को बदलकर हर-हर मोदी करके चुनावी शंखनाद बना दिया है। तो वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने भी स्वरूपा नंद की बात का समर्थन करते हुए कहा है कि 'हर हर मोदी' का नारा लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'काशी की कोई भी जनता हर हर मोदी न कहे..यह भगवान का अपमान है।
मामले ने तूल पकड़ लिया है लेकिन बीजेपी ने बड़ी ही सफाई पर इस मुद्दे पर पल्ला झाड़कर अपनी सफाई पेश की है। बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि 'हर हर मोदी' पार्टी का नारा नहीं है. उन्होंने कहा कि 'अब की बार मोदी की सरकार' बीजेपी का नारा है।
Did You Know: मोदी के जनसमर्थनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सेना बनायी गयी है
मालूम हो कि जैसे ही बीजेपी ने क्लीयर किया कि मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे लगाना शुरू कर दिया है।
Did You Know: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'मोदी सेना' बनाई गई है, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत हासिल करने के लिए हर स्तर पर हाथ पांव चला रही है, वह नए दोस्त बनाने का मौका भी हाथ से नहीं जाने दे रही है। विचारधारा कोई भी हो, अगर वह भाजपा की जरूरत है तो उससे हाथ मिलाने में हिचक नहीं रही है।
एक तरफ जहां भाजपा इस कोशिश में है कि उसको देश के हर हिस्से में समर्थन हासिल हो, वहीं हिंदू विचारधारा से जुड़े लोग अपने तरह से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इसी के तहत मोदी सेना का गठन किया गया है। मोदी सेना ने नारा दिया है कि 'अब की बार नहीं तो कभी नहीं'। इसी संदेश को लेकर घर-घर मोदी के विकास मॉडल व उनके संकल्प को पहुंचाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications