Karwa Chauth Bank Band: 10 अक्टूबर से लगातार 3 दिन कहां-कहां बैंक बंद? बिना कैश कैसे आएगा पत्नी का सोना?
Karwa Chauth Bank Band, 10 October 2025: करवा चौथ (10 अक्टूबर 2025) का उत्साह चरम पर है, लेकिन सुहागिनों के लिए एक परेशानी भी है-'बैंकिंग'। क्योंकि, पर्व के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 11 अक्टूबर शनिवार (दूसरा सैटरडे) और 12 अक्टूबर रविवार को सभी राज्यों में छुट्टी।
यानी 3 लगातार दिन (10-12 अक्टूबर) कई जगहों पर बैंक ब्रांच बंद। आइए, जानते हैं राज्यवार लिस्ट, कैशविहीन तोहफे के टिप्स और पूरे अक्टूबर की छुट्टियां...

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शुक्रवार (10 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे। लेकिन चिंता न करें - UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग 24x7 चालू रहेंगे। ऐसे में पत्नी को करवा चौथ पर तोहफा देने से बचने के लिए पति बहाने नहीं बना पाएंगे। पतियों को अपनी जेब ढीली करनी ही होगी।
Kal Bank Band List: 10-12 अक्टूबर: 3 दिन लगातार बैंक बंद - कहां-कहां?
- 10 अक्टूबर (शुक्रवार, करवा चौथ): हिमाचल प्रदेश (शिमला सहित) में सभी सरकारी-प्राइवेट बैंक बंद। बाकी राज्यों में सामान्य कामकाज।
- 11 अक्टूबर (शनिवार): पूरे भारत में दूसरा सैटरडे - सभी बैंक बंद।
- 12 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी - सभी राज्यों में बंद।
कुल प्रभाव: हिमाचल में 3 दिन लगातार ब्रांच बंद। अन्य राज्यों में 11-12 अक्टूबर। EMI, चेक क्लीयरेंस अगले कामकाजी दिन (13 अक्टूबर) पर शिफ्ट।
Bank Holidays October List: अक्टूबर 2025 की पूरी बैंक छुट्टियां: 21 दिन बंद
RBI की FY 2025-26 लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर में 21 छुट्टियां (नेशनल, राज्यवार, वीकेंड)। प्रमुख:-
| क्रमांक | तारीख | हॉलिडे क्यों ? | राज्य/ क्षेत्र | D |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 1 अक्टूबर (बुधवार) | महा नवमी/दशहरा | बिहार, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु | |
| 2 | 2 अक्टूबर (गुरुवार) | गांधी जयंती (राष्ट्रीय) | पूरे भारत | |
| 3 | 3-4 अक्टूबर | दशैं (दुर्गा पूजा) | गंगटोक (सिक्किम) | |
| 4 | 6 अक्टूबर (सोमवार) | लक्ष्मी पूजा | अगरतला (त्रिपुरा) | |
| 5 | 7 अक्टूबर (मंगलवार) | महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला | |
| 6 | 10 अक्टूबर (शुक्रवार) | करवा चौथ | शिमला (हिमाचल प्रदेश) | |
| 7 | 11 अक्टूबर (शनिवार) | दूसरा सैटरडे | पूरे भारत | |
| 8 | 12 अक्टूबर (रविवार) | रविवार | पूरे भारत | |
| 9 | 18 अक्टूबर (शुक्रवार) | काटी बिहू | गुवाहाटी (असम) | |
| 10 | 20 अक्टूबर (सोमवार) | दिवाली/नरक चतुर्दशी/काली पूजा | त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश | |
| 11 | 21 अक्टूबर (मंगलवार) | दिवाली अमावस्या/लक्ष्मी पूजन/गोवर्धन पूजा | महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर | |
| 12 | 22 अक्टूबर (बुधवार) | दिवाली/विक्रम संवत नया साल/गोवर्धन पूजा/बलिपद्यामी | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार | |
| 13 | 23 अक्टूबर (गुरुवार) | भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चकौबा | गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश | |
| 14 | 25 अक्टूबर (शनिवार) | चौथा सैटरडे | पूरे भारत | |
| 15 | 26 अक्टूबर (रविवार) | रविवार | पूरे भारत | |
| 16 | 27 अक्टूबर (सोमवार) | छठ पूजा (शाम अर्घ्य) | पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड | |
| 17 | 28 अक्टूबर (मंगलवार) | छठ पूजा (सुबह अर्घ्य) | बिहार, झारखंड | |
| 18 | 31 अक्टूबर (शुक्रवार) | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | गुजरात |
नोट: कुल 21 छुट्टियां (9 वीकेंड + 12 फेस्टिवल)।
कैशविहीन तोहफा: व्रत के दिन भी ये करें
- UPI/मोबाइल बैंकिंग: फोन से ट्रांसफर, बिल पेमेंट।
- ATM: कैश निकाल लें, लेकिन लिमिट चेक करें।
- डिजिटल गिफ्ट: ई-गिफ्ट कार्ड, ऑनलाइन ज्वेलरी/साड़ी।
- सलाह: 9 अक्टूबर को काम निपटाएं। RBI: छुट्टी पर EMI अगले दिन शिफ्ट।
त्योहारों का महीना, प्लानिंग जरूरी
अक्टूबर में 21 छुट्टियां - करवा चौथ से दिवाली तक। हिमाचल में 10-12 अक्टूबर 3 दिन बंद। डिजिटल ट्रांजेक्शन से तोहफा प्लान करें। आपका शहर कहां? कमेंट्स में....
ये भी पढ़ें- Celebs First Karva Chauth 2025: सारा खान, हिना खान से लेकर अविका गौर तक, ये 10 सेलेब्स मनाएंगे पहला करवा चौथ












Click it and Unblock the Notifications