क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कार्ति चिदंबरम बोले- प्रियंका गांधी बनें यूपी में कांग्रेस की CM कैंडिडेट, अब लखनऊ में जमाएं डेरा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को आगे करना चाहिए। ट्विटर पर चिदंबरम ने लिखा कि प्रियंका को कांग्रेस यूपी में अपना सीएम का चेहरा बनाए तभी पार्टी में दोबारा जान फूंकी जा सकेगी। प्रियंका गांधी काफी समय से उत्तर प्रदेश में ही राजनीति कर रही हैं। अब कार्ति ने यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये बात कही है।

प्रियंका गांधी यूपी में सीएम कैंडिडेट, priyanka gandhi Chief Ministerial candidate in UP, priyanka gandhi, Congress, uttar pradesh, Karti Chidambaram, प्रियंका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी की देशभर में वापसी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही निकलेगा। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं प्रियंका गांधी को अब दिल्ली छोड़ लखनऊ में ही रहना चाहिए, वहीं डेरा जमाना चाहिए और पार्टी की अगुवाई करनी चाहिए।

Recommended Video

Priyanka Gandhi Delhi से Lucknow होंगी शिफ्ट,जानें क्या होगा ठिकाना | वनइंडिया हिंदी

प्रियंका के लखनऊ शिफ्ट होने की चर्चा

एक दिन पहले बुधवार को ही केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी से दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित बंगले को खाली करने को कहा है। यहां प्रियंका करीब 23 साल से रह रही हैं। इसकी वजह प्रियंका गांधी के पास एसपीजी सुरक्षा नहीं होना बताया गया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि वो दिल्ली में घर खाली कर लखनऊ में शिफ्ट हो सकती हैं, जिससे वो उत्तर प्रदेश की राजनीति पर ज्यादा ध्यान दे सकें।

प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश के मुद्दे उठा रही हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर वो हमलावर हैं। इसको लेकर कई बार ना सिर्फ भाजपा बल्कि बहुजन समाज पार्टी की मायावती से भी उनकी तनातनी हो चुकी है। वो सपा और बसपा को निशाना बनाते हुए लगातार कह रही हैं कि ये भाजपा के ही अघोषित प्रवक्ता हैं, जबकि जमीन पर कांग्रेस ही लड़ रही हैं।

ये भी पढ़िए- जानिए किसका है 'कौल हाउस', जो बनने जा रहा है प्रियंका गांधी वाड्रा का ठिकानाये भी पढ़िए- जानिए किसका है 'कौल हाउस', जो बनने जा रहा है प्रियंका गांधी वाड्रा का ठिकाना

Comments
English summary
Karti Chidambaram says declare priyanka gandhi as Chief Ministerial candidate of Congress in UP
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X